शहर के कुछ स्थान बने ओपन बार; लोग खुले में कर रहे शराब का सेवन, फैल रही गंदगी

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ ऐसे स्थान हैं जो अब ओपन बार का रूप ले चुके हैं। लोग वहां पर बैठकर देर रात तक शराब पी रहे हैं। खमतराई रेलवे ओव्हर ब्रिज , मोवा ओव्हर ब्रिज , कृषि उपज मंडी पंडरी, एक्सप्रेस- वे में बने विभिन्न ब्रिज के नीचे, राजधानी के बाहरी इलाकों के खुले मैदानों में लोग खुले में बैठकर शराब पी रहे हैं। शराबखोरी के इन अड्डों पर मारपीट की घटनाएं भी आम तौर पर होने लगी हैं। अभी हाल ही में इन्हीं स्थानों पर मारपीट हुई है। हालांकि एक घटना में मारपीट करने वाले भी पुलिस वाले ही थे।

बता दें कि शराब पीने के बाद शराबी यहां पर पानी पाउच और शराब की खाली शीशी और डिस्पोजल गिलास को ऐसे ही फेंककर चले जाते हैं। इससे काफी ज्यादा गंदगी होती है। वहीं खुले में शराबखोरी करने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस कारण से लोग इन स्थानों पर बैठकर शराब पी रहे हैं। ये सभी ऐसे स्थान हैं। जहां पर महिलाओं और युवतियों का आना जाना भी है। शराबियों के चलते उन्हें काफी ज्यादा असहजता होती है। ओपन बार की शक्ल ले चुके खमतराई रेलवे ओव्हर ब्रिज के नीचे तो शराबियों के बीच आम तौर पर मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा