राजधानी में आभार सम्मेलन 2 मई को;आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को सीएम करेंगे सम्मानित

रायपुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन के मानदेय वृद्धि और प्रोत्साहन राशि के लिए वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार प्रदर्शन करेंगी। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 02 मई को दोपहर 12 बजे से आभार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल उत्कृष्ट कार्य के लिए छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पांच मितानिनों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने महिला कोष से 10 लाख रूपए के ऋण राशि का चेक भी सौपेंगे। इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित समानों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, संसदीय सचिव सर्वश्री विनोद सेवन लाल चन्द्राकर, गुरूदयाल सिंह बंजारे, विधायकगण डॉ. प्रीतम राम, डॉ. विनय जायसवाल, डॉ. के.के. धु्रव, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव भुवनेश यादव, संचालक महिला बाल विकास श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे, रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल तथा वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, मितानिन और स्व-सहायता समूहों की महिलाएं शामिल होंगी।

  • Related Posts

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। घोषणा के बाद…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई