राजधानी में कांग्रेस नेता पर हमला कर लूटने की कोशिश; परिवार संग शादी समारोह से लौट रहे थे

रायपुर, राजधानी में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक कांग्रेस नेता के साथ लूट की वारदात होते-होते रह गई। अपने परिवार के साथ शादी समारोह से लौट रहे कांग्रेसी नेता सुरेश ठाकुर पर जानलेवा हमला कर लूटने की कोशिश की गई। बाइक सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने चैन स्नैचिंग का प्रयास किया। वहीं रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर बदमाशों पर पड़ी तो वे भाग खड़े हुए। निगम सभापति प्रमोद दुबे, विधायक कुलदीप जुनेजा, शहर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे समेत कांग्रसी घटना की शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने इसकी शिकायत की।

दरअसल, राजधानी में गुंडे- बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वह अब फैमिली कार को भी अपना निशाना बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार लाखेनगर चौक के पास अपने परिवार के साथ शादी समारोह से लौट रहे कांग्रेस नेता सुरेश ठाकुर पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। अज्ञात बदमाशों ने पहले चलती कार के सामने आकर डंडे से कार के सामने के कांच पर वार किया, जिससे कांग्रेस नेता सुरेश ठाकुर ने कार रोक दी। जैसे ही उन्होंने कारण जानने कार के दरवाजे का शीशा नीचे किया, तुरंत ही बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए उनके गले के पास किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उनके गले पर गंभीर चोट आ गई और खून निकलने लगा। बदमाशों गले मे पहने सोने की चैन को खींचने का प्रयास कर ही रहे थे कि तभी पास से गुजर रहे लोगों के चिल्लाने से बदमाश घबरा कर मौके से भाग खड़े हुए।

  • Related Posts

    CRIME; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शिक्षिका ने लगाई फांसी, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

     बलौदाबाजार,  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शिक्षिका काजल ठाकुर का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया…

    CRIME; रेत माफिया ने खनिज विभाग की टीम पर बीच शहर में किया हमला, रेत लोड वाहन छुड़ाकर आरोपी फरार

    अंबिकापुर, सरगुजा संभाग में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अंबिकापुर में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आए. जानकारी के अनुसार रायपुर से…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’