राजधानी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा के बाद आपस में भिड़े कार्यकर्ता; जमकर चले लात और घूंसे

रायपुर, मतदान की तारीख आते ही चुनावी प्रचार तेज हो गया है। वहीं, कांग्रेस में अंतर्कलह भी अब खुलकर सामने आने लगी है। शुक्रवार को प्रगति मैदान में आयोजित सीएम भूपेश बघेल की चुनावी सभा के बाद कांग्रेस के दो गुट के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए और एक-दूसरे को मारने पीटने लगे। नौबत यहां तक आ गई कि दो कार्यकर्ता गौरव पटेल और श्रीजन चंद्राकर का सिर फूट गया।

दरअसल, मुख्यमंत्री के जाने के बाद कांग्रेस के आशीष शिंदे गुट के समर्थक और कुलदीप जुनेजा गुट के समर्थक शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच दोनों ही गुटों के बीच आपसी विवाद हुआ और झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। वहीं, झगड़े के दौरान पुलिस ने भी डंडों का उपयोग किया और सभी को खदेड़ा। हालांकि दोनों ही गुट के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के ही थे, इसकी वजह से पुलिस में शिकायत और एफआइआर नहीं करवाई गई है। वहीं, घटना के बाद दोनों ही चोटिल कार्यकर्ताओं को जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी वापस चले गए।

चुनावी सभा के बाद जो विवाद हुआ, उसमें दोनों ही गुट कुलदीप जुनेजा के पक्ष में ही प्रचार-प्रसार व समर्थन कर रहे हैं। दो दिनों पूर्व ही आशीष शिंदे द्वारा कुलदीप जुनेजा के समर्थन में इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर उनके पक्ष में मतदान करने के संदर्भ में अपील की थी। लेकिन सभा के पश्चात शक्ति प्रदर्शन के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…