राज्यपाल ने राजभवन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाया बैन; कपड़ा या जूट का थैला होगा इस्तेमाल

रायपुर , छत्तीसगढ़ के राजभवन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजभवन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। राजभवन में उपयोग होने वाली किसी भी सामग्री के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले या जूट के थैले इस्तेमाल किए जाए।

प्लास्टिक सबसे बड़ी चुनौती- हरिचंदन

राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि विश्व के सामने प्लास्टिक से हो रहा प्रदूषण सबसे बड़ी चुनौती है। हम सबको सक्रिय रूप से इस इसका उपयोग कम करने और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए हम सबको अपना माइंड सेट बदलना होगा और जब भी बाजार जाएं तो अपने साथ कपड़े का या जूट का थैला अवश्य ले जाएं। प्रकृति हम सबका संरक्षण करती है। अतः प्रकृति को बचाए रखने के लिए छोटे- छोटे कदम आवश्यक हैं।

राज्यपाल ने की लोगों से अपील

राज्यपाल ने प्रदेश वासियों सहित देशवासियों से अपील की है कि आज से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का प्रण लें और इस धरती को और बेहतर बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें। हरिचंदन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजभवन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। राजभवन में उपयोग होने वाली किसी भी सामग्री के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले या जूट के थैले इस्तेमाल किए जाएं।

  • Related Posts

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग प्रदेशभर में विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। 8 से 13 मार्च 2026 तक राज्य के सभी 33…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत