संयुक्त मोर्चा के आंदोलन में शामिल होंगे लिपिक

रायपुर, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य के संपूर्ण जिलों के कार्यालयों में कार्यरत् सभी लिपिक साथियों को 07 जुलाई 2023 को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अपने 05 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन में शामिल होने तथा संयुक्त मोर्चा के आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है । 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का घटक संगठन होने के कारण छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर प्रदेश के शासकीय सेवकों को सातवे वेतनमान के आधार पर गृहभाड़ा भत्ता, केन्द्र के समान देय तिथि से मंहगाई भत्ता, पिंगुआ समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, कांग्रेस पाटी के जन घोषणा पत्र अनुसार चार स्तरीय वेतनमान एवं अनियमिति, संविदा व दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित करने, पुरानी पेंशन का लाभ प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करने एवं पूर्ण पेंशन का लाभ अर्हतादायी सेवा 33 वर्ष के स्थान पर 25 वर्ष करने की मांगों के समर्थन में उक्त तिथि को सामूहिक अवकाश लेकर धरना, प्रदर्शन एवं रैली निकालकर काम बंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। 

छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के रायपुर जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री राजेश कुमार सोनी ने भी रायपुर जिले के सभी लिपिक साथियों से उक्त तिथि को सामूहिक अवकाश लेकर इस आंदोलन में अपनी महती भूमिका निभाने एवं सहयोग करने की अपील की है।

  • Related Posts

    FOREST;भैरव पहाड़ में प्राकृतिक धरोहर, जनजातीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

    अंबिकापुर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरूण पाण्डेय ने सरगुजा प्रवास के दौरान जशपुर जिले के महत्वपूर्ण प्राकृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन…

    GOVT; छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी भर्ती का नया नियम लागू, आवेदन के समय ही भरनी होगी पद और विभाग की प्राथमिकता

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने कर्मचारी चयन मंडल नियम, 2026 लागू कर…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार