CRIME; टेकारी में असामाजिक तत्वों के दो गुटों के भिड़ंत में चाकू -तलवार चला , 2 जख्मी , गोढ़ी के 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी व‌ गोढ़ी के असामाजिक तत्वों का गुट बीते रविवार – सोमवार ‌के दरम्यानी रात टेकारी में भिड गये । टेकारी के एक आपराधिक रिकार्ड धारी असामाजिक तत्व के कथित चुनौती को स्वीकार कर गोढ़ी के 19 वर्षीय विवेक उर्फ राउडी आत्मज  देवनारायण वर्मा के अगुवाई में पहुंचे गोढ़ी गुट टेकारी गुट पर भारी पड़ गया और गोढ़ी गुट के चाकू -तलवार के वार से टेकारी के दो आपराधिक रिकार्ड धारी अंगेश्वर उर्फ प्रेम आत्मज संतोष वर्मा व योगेश आत्मज टीकाराम साहू को जानलेवा चोटें पहुंची । 
      घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय थाना अमला ने  लगातार दबिश पर दबिश दे विवेक सहित गोढ़ी के ही 20 वर्षीय राजा आत्मज पवन साहू , 20 वर्षीय विक्रम उर्फ भौंकलू पिता तेजराम यादव , 19 वर्षीय प्रशांत पिता सुरेश प्रजापति व 22 वर्षीय ओमप्रकाश पिता दुकालू पाल को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 109/ 191(1–2–3 ) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 /27 के अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर बीते कल मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम वर्ग , रायपुर अजय सिंह मीणा के न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें आगामी 25 अगस्त तक के लिये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।
मिली ‌जानकारी के अनुसार बीते 9-10 अगस्त की दरमियानी रात लगभग 11 बजे के आसपास जब टेकारी के जख्मी दोनों पुलिसिया रिकार्ड धारी अपने साथियों के साथ ग्राम के बाहर टेकारी से कठिया जाने वाले सड़क मार्ग के किनारे स्थित शनि मंदिर के पास बैठे थे तभी कथित चुनौती को स्वीकार कर लेने की बात कह आरोपीगण कुछ  ही समय बाद मोटरसाइकिल से पहुंच गये । गाली गलौच व धक्का मुक्की के बाद अचानक चाकू – तलवार के हमले से अंगेश्वर व‌ योगेश जख्मी हो गये व‌ उनके साथी भाग निकले । सूचना मिलते ही सक्रिय थाना अमला रात से ही दबिश दे आरोपियों की धर-पकड़ शुरू कर दी । दूसरे दिन ग्राम के कशियाही तालाब में डूबे विक्रम यादव के पिता के नाम की मोटरसाइकिल व तलवार तथा चाकू जप्त की गयी ।इधर ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर समय ग्राम के बंधवा तालाब ‌पार में महिलाओं की मौजूदगी में गाली गलौच करते पाये गये इस घटना में जख्मी हुये अंगेश्वर उर्फ प्रेम व एक अन्य पुलिसिया रिकार्ड धारी मिथिलेश उर्फ़ सड्डे को ग्रामीणों ने वहां से भगाया था और दोपहर बाद इनके साथ ग्राम व बाहर के असामाजिक तत्वों के स्वागत द्वार के पास इकट्ठा होने की सूचना पर थाना प्रभारी आशीष यादव द्वारा भेजे गये पुलिस अमला के पहुंचने के पूर्व अधिकांश भाग निकले थे लेकिन सपड़ में आये तीन के खिलाफ किये गये प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर कार्यपालन दंडाधिकारी मंदिर हसौद के न्यायालय में पेश किये जाने पर एक  दिन बाद ही आसन्न स्वतंत्रता दिवस पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश की कीमत पर रिहा कर दिये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है । 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; ईडी फिर छत्तीसगढ़ में एक बड़े ग्रुप समेत 3 ठिकानों पर पहुंची… भोपाल से आए अधिकारी

    राजनांदगांव. राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार तड़के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि ईडी की अलग-अलग टीमें शहर से लगे…

    CASH SCANDAL ;नोटों की बोरी से सबूतों की हेराफेरी तक, जस्टिस वर्मा मामले में जांच समिति का बड़ा खुलासा

     नईदिल्ली, जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े कैश कांड में जांच समिति की रिपोर्ट सामने आ चुका है. र‍िपोर्ट आने के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. कैश कांड…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार