राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी रिमझिम वर्षा के आसार

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश के ज्यादातर जगहों में बुधवार को भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रायगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि इस समय प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के लिए पर्याप्त सिस्टम बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के लिए कई सिस्टम इस समय एक्टिव हैं। जिसके असर से छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश के आसार हैं। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है।

इसके अलावा एक पूर्व-पश्चिम द्रोणीका दक्षिण- पश्चिम उत्तर प्रदेश से मध्य बंगाल की खाड़ी तक 3.8 किलोमीटर ऊंचाई तक है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके चलते रायगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह  सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेण्ड्रा रोड, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बलोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

प्रदेश में 1 जून से 12 सितम्बर तक 848.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 18 फीसदी कम है। हांलाकि इस कमी को मौसम विभाग सामान्य बारिश की ही तरह ले रहा है। वहीं 13 जिले ऐसे हैं, जहां कम बारिश हुई है लेकिन अलर्ट के बाद ये कमी पूरी होने के आसार हैं। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई है। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में भारी बारिश हुई है। यहां दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, कांकेर और कोंडागांव में कई जगहों में तेज बारिश हुई है। इधर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा और राजनांदगांव में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात