रायपुर में टेलीकाम कंपनी के साथ धोखाधड़ी; 43 लाख का सिम और डोंगल लेकर फरार

रायपुर, राजधानी रायपुर में रिलायंस जियो इंफोकाम लिमिटेड के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जगदलपुर में चल रहे टाटा प्रोजेक्ट्स और नोवा स्टील में सिम और डोंगल सप्लाई करने के नाम पर 43 लाख रुपयों से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई।

कंपनी के चैनल पार्टनर शुभ एसोसिएट के माालिक शुभम आडवाणी करीब 43 लाख रुपये कीमत के सिम और डोंगल लेकर फरार हो गया। रिलायंस जियो इंफोकाम लिमिटेड ने पंडरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंडरी थाने में अली चिश्ती निवासी लोहिया कालोनी मोवा रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़ित रिलायंस जियो इंफोकाम लिमिटेड में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रिलायंस जियो इंफोकाम लिमिटेड अपने उपभोक्ताओं जिसमें, व्यक्तिगत एवं कार्पोरेट सभी तरह के सम्मिलित है, को सिम, ब्राडबैंड, डोंगल आदि की सप्लाई देशभर में करता है। सेवाओं को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कंपनी की ओर से चैनल पार्टनर नियुक्त किया गया।

इसी क्रम में शुभम ने शुभ एसोसिएटस कंपनी को चैनल पार्टनर नियुक्त करवाने के लिए दिसंबर 2021 के आखिरी सप्ताह में रिलायंस जियो इंफोकाम के आफिस में संपर्क किया। शुभम की ओर से दस्तावेज पेश करने के बाद कंपनी द्वारा सुरक्षा निधि के तौर पर 50 हजार रुपये जमा करवाए गए और शुभ एसोसिएटस को एजेंट नियुक्त किया गया।

इसके बाद शुभम ने 23 फरवरी 2022 में कंपनी को टाटा प्रोजेक्टस् जगदलपुर के लिए 500 डोंगल एवं सिम रुपये 249 प्रति माह के प्लान का आर्डर लाकर दिया। कंपनी ने दस्तावेज के आधार पर टाटा प्रोजेक्ट्स को आर्डर दे दिया। प्लान को एक्टिवेशन के लिए प्रोसेस भी कर दिया।

वहीं नोवा आयरन एंड स्टील लिमिटेड का कनेक्शन भी कंपनी द्वारा एक्टिवेट कर दिया गया। इसके बाद जब रिलायंस जियो इंफोकाम को टाटा प्रोजेक्ट्स जगदलपुर से किराया प्राप्त नहीं हुआ तो शुभम से इसकी जानकारी मांगी गई और मिलने के लिए कहा गया, लेकिन वो नहीं मिला।

इसके बाद रिलायंस जियो इंफोकाम के पदाधिकारी ने नोवा स्टील तथा टाटा प्रोजेक्टस् के दोनों खातों की जांच की और दोनों के कपंनियों के कर्मचारियों से मुलाकात की तो पता चला कि नोवा आयरन एंड स्टील लिमिटेड की ओर से कंपनी को डोंगल एवं सिम के लिए कोई आर्डर या ई-मेल नहीं किया गया है। इसके बाद मामला सामने आया। कंपनी ने शुभम के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर