राहुल ने पांच पूर्व कांग्रेसियों को अडाणी से जोड़ा; गुलाम, सिंधिया, एंटनी का जिक्र किया; कहा- मैं हर कीमत चुकाने को तैयार

नईदिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को अडाणी के मुद्दे पर फिर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सच्चाई छिपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपए बेनामी पैसे किसके हैं? राहुल ने इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व 5 नेताओं को भी अडाणी से जोड़ा। उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की।

इसमें वर्ड प्ले पजल के जरिए पांच नेताओं के नाम का जिक्र किया। इसमें अडाणी (ADANI) के ‘A’ अक्षर के साथ गुलाम (नबी आजाद), D अक्षर के साथ सिंधिया (ज्योतिरादित्य), ‘A’ के साथ किरण (रेड्डी), ‘N’ के साथ हिमंता (बिस्व सरमा) और ‘I’ के साथ अनिल (एंटनी) लिखा गया। उन्होंने कहा कि मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।

राहुल के इस पजल को लेकर असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने जवाब दिया है।

असम के CM ने लिखा- नेशनल हेराल्ड घोटाले की कमाई कहां छुपाई, अब कोर्ट में मिलेंगे
हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों की कमाई को कहां छुपाया है. और आपने कैसे कई बार ओतावियो क्वात्रोची को भारतीय कानून के शिकंजे से बचने दिया। अब हम कोर्ट में ही मिलेंगे।’

अनिल एंटनी ने लिखा- सोशल मीडिया सेल ट्रोल की तरह बोले राहुल
राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद हाल में BJP में शामिल हुए अनिल एंटनी ने उन पर पलटवार किया। अनिल एंटनी ने इस तरह के ट्वीट करने पर राहुल गांधी की आलोचना की और लिखा, ‘एक राष्ट्रीय पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस के तथाकथित पीएम उम्मीदवार को देखकर दुख होता है कि वह एक ऑनलाइन/सोशल मीडिया सेल ट्रोल की तरह बोले, न कि एक राष्ट्रीय नेता की तरह।

राष्ट्र निर्माण के काम में दशकों तक योगदान देने वाले इन बड़े दिग्गजों के साथ अपना नाम देखकर बहुत खुशी हुई, और उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी क्योंकि वे भारत और हमारे लोगों के लिए काम करना पसंद करते हैं, न कि एक परिवार के लिए।’ अडाणी मुद्दे पर शरद पवार की अलग राय
राहुल का यह बयान उस वक्त सामने आया, जब एक दिन पहले ही NCP चीफ शरद पवार ने अडाणी मुद्दे पर JPC बनाने पर अपनी अलग राय रखी। शुक्रवार को एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में शरद पवार ने कहा कि ऐसा लगता है उनको (अडाणी) टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने इस मुद्दे पर शनिवार को दिल्ली में सफाई भी दी। कहा कि मेरा इंटरव्यू अडाणी पर नहीं था। इस दौरान मुझसे सवाल किए गए। मैंने बताया कि JPC क्यों नहीं होनी चाहिए?

  • Related Posts

    BJP; भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी छत्तीसगढ़ के युवाओं में भरेंगे जोश, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    22 एवं 23 नवंबर को होगी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक रायपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास पर रायपुर…

    POLITICS; दीपक बैज ने कहा – तूफान से 80 फीसदी किसानों की फसल प्रभावित, कर्ज माफ करे सरकार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार आ रहे चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को राजधानी रायपुर…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..