राहुल बोले- PM मोदी अरबपतियों के लिए काम करते हैं; पूरे देश में धान की सबसे ज्यादा कीमत छत्तीसगढ़ में

रायपुर, हमने छत्तीसगढ़ में आम जनता से जो वायदे किये थे वो पूरे किये। किसानों का कर्ज माफ किया। बिजली बिल हाफ कर दिया,  छत्तीसगढ़ में किसानों को धान के लिए सही दाम दिया। आज आप सभी प्रदेशों को देख लीजिए, लिस्ट निकालिये, धान के लिए सबसे ज्यादा पैसा कहाँ मिलता है। जवाब मिलेगा छत्तीसगढ़। जहाँ भी हम जाते हैं वायदा निभाते हैं। यह बात सांसद राहुल गांधी ने नवा रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन के मौके पर कही।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में शासकीय नियुक्तियों में स्टाइपेंड व्यवस्था समाप्त करने की घोषणा की। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने शानदार कार्य कर रहे सभी संभागों के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का सम्मान भी किया। इस मौके पर  नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित वायदे से ज्यादा काफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।

सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा कि, पीएम मोदी को बताना चाहिए, कि वे अडानी पर जांच क्यों नहीं करते। कांग्रेस सरकार झूठे वादे नहीं करती। पीएम मोदी ने कहा कि, काला धन वापस आएगा। लेकिन उल्टा देश का धन बाहर जा रहा है। इंटरनेशनल न्यूजपेपर कह रहे हैं। आदिवासियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, आदिवासी देश के असली मालिक हैं। हम उनके अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं। लेकिन बीजेपी उनके लिए वनवासी शब्द का इस्तेमाल करती है। इस शब्द के पीछे उनकी गलत सोच है। बीजेपी कहती है, वे सिर्फ जंगल में रहे, आगे ना बढ़े। कांग्रेस सरकार कहती है कि, जंगल के साथ उन्हें अपने सपने पूरे करने का भी हक है। मैंने छत्तीसगढ़ के CM बघेल जी से कहा था कि, हमारा फोकस छोटे व्यापारियों पर होना चाहिए। छत्तीसगढ़ देश का सेंटर है, इस प्रदेश को लॉजिस्टिकल सेंटर बनाना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में हम प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस नहीं लेते। पूरे छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा हमारे साथ है। युवा राष्ट्र की संपत्ति है और इस ऊर्जा का सही उपयोग हमें करना है। हम युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं। हम लोगों को अधिकार संपन्न बनाते हैं। प्रधानमंत्री नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी तक जब तक हमें अवसर मिला, लोगों को ताकत देने का काम किया है। पहली बार युवाओं का ऐसा मेला छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। आने वाले पाँच सालों में हमने दस से बारह लाख रोजगार के सृजन का लक्ष्य रखा है।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अपना अमूल्य समय देने के लिए राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद दीपक बैज, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने भी संबोधित किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; बिजली बिल में गड़बड़ी का मामले में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने की स्मार्ट मीटर हटाने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

    0 रीडिंग और भुगतान राशि में भारी अंतर, गडबडी के 2700 प्रकरण दर्ज रायपुर, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर सहित प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं…

    POLITICS; कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब मैदान में उतरी ‘चींटी जनता पार्टी’, भाजपा के पूर्व नेता ने किया गठन,यूपी विधानसभा चुनाव में भी दिखाएगी ताकत

    नईदिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब देश में एक और नई पार्टी का गठन हुआ है. भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए मेरठ से भाजपा के पूर्व नेता और एडवोकेट…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..