रेलवे की महिलाओं के लिए शुरु किया ब्यूटीशियन कोर्स

0 महिला सशक्तिकरण की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का एक और कदम 0 इसके साथ ही रेल कर्मियों के परिजनों के लिए आत्मनिर्भरता का नया दौर शुरू

बिलासपुर, मानव संसाधान किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती हैं । अपने कर्मवीरों एवं उनके परिजनों के कल्याण हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे निरंतर प्रयासरत हैं ।अराजपत्रितरेल कर्मियों के आश्रितों, परिजनों को उच्च शिक्षा, विभिन्न प्रशिक्षणों आदि के लिए कर्मचारी कल्याण निधि से सहायता दी जाती है । 

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम के रूप में रेल कर्मियों के परिवार की महिला सदस्यों एवं आश्रित महिलाओं के लिए कर्मचारी कल्याण निधि के तहत ब्यूटीशियन कोर्स प्रारम्भ की गई है । इसके लिए बिलासपुर स्थित 36 मॉल में अवस्थित मेसर्स कैम्पेलो सैलून एंड एकेडमी को ब्यूटीशियन कोर्स के लिए चिन्हित किया गया है । यह कोर्स आज से प्रारम्भ किया गया है, जिसका शुभारंभ आज प्रातः दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष डॉ. वनिता जैन ने किया ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अन्य मंडलों में भी इस तरह के कोर्स शीघ्र ही प्रारम्भ किए जाएंगे । उपरोक्त ब्यूटीशियन कोर्स की अवधि सवा दो महीने की है । अराजपत्रित रेलकर्मियों के इच्छुक महिला परिजन इसके लिए आवेदन कर सकती हैं ।  ब्यूटीशियन कोर्स के शुभारंभ के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  महिला कल्याण संगठन की सदस्याएंएवं बड़ी संख्या में रेलकर्मियों के परिजन उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की होगी भर्ती, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया,परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के…

    JOBS; बस्तर फाइटर्स भर्ती नियम में बदलाव, युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ ने बस्तर फाइटर्स भर्ती नियमों में संशोधन कर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस नीतिगत बदलाव से बस्तर संभाग के लगभग 5,800…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र