रेलवे स्टेशन, मदिरा दुकानों एवं बार, क्लबों में आकस्मिक जांच; आसवनी एवं मदिरा बॉटलिंग इकाई में आबकारी अमले के साथ केन्द्रीय सशस्त्र बल के जवान तैनात

दुर्ग, विधानसभा निर्वाचन – 2023 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के व्यय प्रेक्षकों के निर्देशन में राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, सहायक व्यय प्रेक्षक तथा एफ.एस.टी. का संयुक्त टीम 08 नवंबर 2023 को रेलवे स्टेशनों में आने-जाने वाले यात्रियों, बस स्टेशनों, जिले की देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, होटल/बार एवं क्लबों का आकस्मिक जाँच किया गया। 08 नवंबर 2023 को आबकारी विभाग दुर्ग, एफ.एस.टी. एवं आर.पी.एफ. की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन दुर्ग में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों एवं यात्रियों की तलाशी ली गई साथ ही आबकारी केन्द्रों ऋषि बार रेलवे स्टेशन दुर्ग, कम्पोज़िट मदिरा दुकान डिपरापारा दुर्ग, रॉयल बार सिविक सेन्टर भिलाई, प्रीमियम शॉप सूर्या मॉल भिलाई एवं झरोखा क्लब स्मृति नगर भिलाई की सघन जाँच पड़ताल संयुक्त जाँच दल द्वारा की गई। इसके अलावा टीम ने मुख्य मार्ग पर स्थित संवेदनशील होटल, ढाबों में प्रिंस ढाबा बाईपास दुर्ग, रॉयल हवेली ढाबा बायपास दुर्ग, श्री सांई ढाबा बायपास दुर्ग, अवैध मदिरा की आशंका के मद्देनजर तलाशी की कार्य को टीम द्वारा अंजाम दिया गया। जिले में संचालित आसवनी एवं मदिरा बॉटलिंग इकाई में आबकारी अमले के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र बल के जवान तैनात किये गए ।सी.सी.टी.व्ही. कैमरे से नजर
   जिले में संचालित आसवनी, मदिरा बॉटलिंग इकाई, देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों में सुरक्षात्मक एवं पारदर्शिता को बढ़ाने के दृष्टिकोण से सी.सी.टी.व्ही. कैमरे स्थापित किये गए हैं तथा इनमें 15 दिवस से अधिक का बैकअप सुरक्षित रखा जा रहा है। आदर्श आचार संहिता लागू तिथि 09 अक्टूबर 2023 से 08 नवंबर 2023 तक जिले के आबकारी अमले के द्वारा 1263 बल्क लीटर देशी/विदेशी मदिरा/महुआ शराब, 22925 किलोग्राम अवैध महुआ शराब बनाने हेतु महुआ लाहन, 09 वाहन जप्त किए गए हैं, जिनका कुल बाजार मूल्य 19 लाख 16 हजार 145 रूपये है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SCAM; 10-10 हजार कर निकाले गए 3.20 करोड़ रुपये, विदेशी फंडिंग मामले में नया खुलासा

    धमतरी, छत्तीसगढ़ में संदिग्ध विदेशी फंडिंग मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है। करीब 90 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच के बीच धमतरी के टिकरापारा स्थित AU स्मॉल…

    SUICIDE; तीसरे प्रयास में भी नीट की परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी, दबाव में थी छात्रा

    जगदलपुर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार (16 जुलाई) देर शाम को NEET यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया. जहां कई छात्रों ने इस एग्जाम में सफलता हासिल हुई, वहीं कुछ…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’