लापता शिक्षक समेत पत्नी एवंं वृद्ध माता की लाश घर में मिली; पुत्र पर हत्या का संदेह, पुलिस जांच शुरु

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली इलाके ग्राम पुटका से जघन्य हत्या की एक बड़ी खबर आ रही है जहां हफ्ते भर से लापता पति पत्नी एवं उनकी वृद्ध माता की लाश बरामद की गई है। हत्या के बाद तीनों की लाश को घर के ही एक कमरे में बंद कर दिया गया था। प्रारंभिक जांच में हत्या का संदेह उसी के पुत्र पर है। मृतक की पहचान शिक्षक प्रभात भोई 52 वर्ष , उसकी पत्नी एवं उसकी वृद्ध माता के रुप में की गई है।

इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा आज मंगलवार की सुबह हुआ जब मृतक के मोबाइल से एक मैसेज का पता चला। मृतक के मोबाईल मैसेज में सोमवार को घर वापस आने का उल्लेख था। मगर सोमवार को नहीं लौटने पर परिजनों ने पुन: पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसके घर की तलाशी ली जहां तीनों की लाश क्षत-विक्षत हालत में मिली। इसके बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। हत्या का करण ज्ञात नहीं हो पाया है। पुलिस ने संदेही युवक को हिरासत में ले लिया है।

बताया गया है कि शिक्षक प्रभात भोई सरायपाली के समीप ग्राम पुटका का निवासी था था तथा उसे हफ्ते भर से परिवार समेत लापता बताया गया था। मृतक के पुत्र एवं परिजनों ने प्रभात भोई, उनकी पत्नी एवं उनके वृद्ध माता को लापता बता बता कर इसकी शिकायत निकटस्थ सिंघोडा थाने में की थी लेकिन लेकिन हफ्ते भर से उनका पता नहीं चल रहा था।

बताया गया है कि शिक्षक प्रभात भोई गांव से बाहर अपने नए मकान में पिछले 2 साल से रह रहे थे। परिवार में पत्नी मां और बेटे रहते थे। उनका चोटा पुत्र रायपुर में पढाई करता है। श्री भोई समीपस्थ ग्राम पैकिंन में प्रभारी प्राचार्य थे। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ समय से उनका लड़का काम धाम नहीं कर रहा था एवं नशे का आदी हो गया था । इसी बीच मोबाइल चोरी आदि मामले में पिछले दिनों उसे बसना थाने में भी उसे बंद कर दिया गया था जिसे छुड़ाकर लाया गया था। इसी के चलते कहा-सुनी हुई थी। आशंका है कि इसी के चलते पुत्र ने घटना को अंजाम दिया। तीनों की हत्या कब और कैसे की गई ? इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। बताया गया है कि पिछले महीने भर से शिक्षक प्रभात भोई तनाव में नजर आ रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायपाली अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा