लोकल औषधियों पर आधारित उद्योग की स्थापना से होगा लाभ

रायपुर, नंदकुमार साय ने छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपर कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद उद्योग भवन में सीएसआईडीसी के अधिकारियों की बैठक ली और राज्य में औद्योगिक प्रगति के संबंध पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के उत्थान के लिए सतत कार्य करना है। हर क्षेत्र में निवेश संभावनाओं पर आधारित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की अधिक से अधिक स्थापना हो ताकि लोगों को रोजगार मिल सके।

अध्यक्ष श्री साय ने स्थानीय कृषि, खाद्य, लघु वनोपज, औषधीय वनोपज एवं हर्बल उपज पर आधारित  लघु उद्योगों की स्थापना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों के जड़ी-बूटी संबंधी प्राचीन ज्ञान के आधार पर स्थानीय औषधियों एवं हर्बल उपज पर आधारित लघु उद्योगों की स्थापना से उनका मूल्य संवर्धन संभव हो सकेगा एवं इसका लाभ सभी हो मिलेगा। अध्यक्ष ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर स्थापित हो रहे फूड पार्कों की स्थापना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

  बैठक में संचालक उद्योग सह प्रबंध संचालक, सीएसआईडीसी डॉ. सारांश मित्तर ने अध्यक्ष श्री साय को राज्य में फूड पार्कों, जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क एवं प्लास्टिक पार्क के निर्माण के लिए किए जा रहे अधोसंरचना विकास के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी की ग्रामीणों की आय में वृद्धि एवं समावेशी विकास के लिए छोटे औद्योगिक क्षेत्रों एवं फूड पार्कों की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है।

डॉ. मित्तर ने निवेशकों एवं उद्यमियों को सुविधा प्रदान करने के लिए ऑनलाईन किए गए विभिन्न अनुदान व छूट हेतु आवेदन, भूमि आबंटन, वाटर कनेक्शन, देयक भुगतान आदि के संबंध में भी जानकारी दी। डॉ. मित्तर ने बताया की उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देेने के लिए राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि की आबंटन दरों में कमी की गई है। लीज रेंट 3 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया गया है। उद्योगों को आबंटित भूमि को लीज होल्ड से फ्री होल्ड किए जाने की सुविधा दी गई है।

उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों में उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं स्टार्ट-अप उद्यमों के प्रोत्साहन के लिए घोषित विशेष पैकेज के संबंध में जानकारी दी। बैठक में सीएसआईडीसी के कार्यपालक संचालक अनिल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक संजय सिन्हा व अजय श्रीवास्तव, महाप्रबंधक ओ.पी. बंजारे एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

  • Related Posts

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग प्रदेशभर में विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। 8 से 13 मार्च 2026 तक राज्य के सभी 33…

    You Missed

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब