वनडे वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान;रोहित शर्मा कप्तान, सूर्यकुमार को मौका, सैमसन और तिलक बाहर

रायपुर, वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। BCCI के चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम अनाउंस किए। श्रीलंका के कैंडी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित अगरकर के साथ टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद थे।

भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से होगा।

यह है भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्याकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

एशिया कप के लिए घोषित 18 में से ही चुने गए 15 खिलाड़ी
श्रीलंका में इस समय चल रहे एशिया कप के लिए भारत की जो 18 मेंबर्स वाली टीम चुनी गई थी उन्हीं में से 15 खिलाड़ी वर्ल्ड कप की टीम में आए हैं। एशिया कप टीम में मौजूद तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और संजू सैमसन वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। टीम में युजवेंद्र चहल को भी मौका नहीं मिला है।

भारत-पाक मुकाबला 14 अक्टूबर
वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। भारत वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगा।

वर्ल्ड कप में खेले जाएंगे 48 मुकाबले
भारत में अक्टूबर-नवंबर में 46 दिन तक वनडे वर्ल्ड होगा, जिसमें 48 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 5 अक्टूबर को पिछले वर्ल्ड कप की विजेता और उप-विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होगा। 12 नवंबर तक ग्रुप स्टेज के 45 मैच होंगे। 15 और 16 नवंबर को 2 सेमीफाइनल और 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर को होगी
वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन की शुरुआत 5 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मुकाबले के साथ अहमदाबाद से होगी। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; अभिषेक-संजू को सिखाने की जरूरत नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 जीतने के बाद गदगद हुए श्रेयस अय्यर

    नई दिल्ली, न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 226 रनों के विशाल लक्ष्य को 19.4 ओवर में…

    T20; न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज, अब तक 1.10 लाख टिकट हुए सोल्ड आउट

    नईदिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ही मेजबान देश में क्रिकेट प्रशंसकों का उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच