वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से; कब और कहां होगा भारत-पाक महामुकाबला

नईदिल्ली, इस साल के आखिरी में भारत में होने वाले क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI WC 2023) का शेड्यूल लगभग फाइनल हो चुका है। किसी भी समय इसे जारी किया जा सकता है।

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच कहां होगा। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि पाकिस्तान को अहमदाबाद में मैच खेलने पर आपत्ति की खबरें भी आ रही है। ऐसे में चेन्नई का नाम भी चल रहा है।

कार्यक्रम कब जारी होगा

BCCI द्वारा शुरुआती ड्राफ्ट कार्यक्रम के अनुसार, विश्व कप की शुरुआत पांच अक्टूबर को पिछली बार की फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगी। उद्घाटन मैच भी अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई में आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध करेगा।

ड्राफ्ट कार्यक्रम को आईसीसी के साथ साझा किया है, जिस पर विश्व कप में हिस्सा लेने वाले देशों से फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद ही अगले सप्ताह तक अंतिम कार्यक्रम जारी किया जाएगा। ड्राफ्ट में सेमीफाइनल के स्थल की जानकारी नहीं दी गई है।

सेमीफाइनल 15 और 16 नवंबर को खेले जा सकते हैं। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। सूत्रों के अनुसार, भारत अपने सभी लीग मैच नौ स्थल पर खेलेगा। पाकिस्तान पांच स्थल पर अपने लीग चरण के मुकाबले खेलेगा। इसके अनुसार, अहमदाबाद के अलावा पाकिस्तानी टीम हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता में अपने मैच खेलेगी।

Team India का संभावित कार्यक्रम

  • 8 अक्टूबर, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई
  • 11 अक्टूबर, भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली
  • 15 अक्टूबर, भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद
  • 19 अक्टूबर, भारत बनाम बांग्लादेश, पुणे
  • 22 अक्टूबर, भारत बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला
  • 29 अक्टूबर, भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ
  • 2 नवंबर, भारत बनाम क्वालीफायर, मुंबई
  • 5 नवंबर, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता
  • 11 नवंबर, भारत बनाम क्वालीफायर, बेंगलुरु
  • Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई