वर्षामापी केंद्र में यंत्र गायब;पटवारी निलंबित, एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक को थमाया नोटिस

0 संभागायुक्त एमडी कावरे ने बेमेतरा जिले के नवागढ़ एवं नांदघाट तहसील कार्यालय में दी दबिश

0 बारह सौ निर्णीत प्रकरणों को रिकार्ड रूम में जमा नहीं करने पर कर्मचारी मार्कण्डे की रोकी गई वेतन वृद्धि  

दुर्ग, आज बुधवार को नवागढ़ के कार्यालयों में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे अचानक अनुविभागीय कार्यालय एवं तहसील कार्यालय पहुंचे। श्री कावरे ने संबलपुर स्थित वर्षामापी केंद्र के निरीक्षण के दौरान वर्षामापी यंत्र नही पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पटवारी टुमन लाल बंजारे के निलंबन हेतु आदेश दिया । साथ ही उमाशंकर बंदे अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़, के आर वासनिक तहसीलदार नांदघाट एवं संबंधित राजस्व निरीक्षक उदेराम शोंडे को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

संभागायुक्त द्वारा सर्वप्रथम तहसील कार्यालय नांदघाट का निरीक्षण किया गया जहां न्यायालय में 112 प्रकरण लंबित पाए गए जिनमें एक वर्ष से अधिक 05 लंबित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। इसी प्रकार न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़ में कुल 155 प्रकरण लंबित पाए गए एवं न्यायालय तहसीलदार नवागढ़ में 48 प्रकरण लंबित पाए गए, जिनमें एक वर्ष से अधिक 04 लंबित प्रकरण पाए गए साथ ही न्यायालय नायब तहसीलदार नवागढ़ में कुल 111 प्रकरण लाबित पाए गए जिसमे  त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित आधिकारियों को दिए साथ ही अनुविभागीय अधिकारी उमाशंकर बंदे को निर्देशित किया कि वें अपने अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की समय समय पर जांच करें। श्री कावरे ने बटवारा, नामांतरण, सीमांकन के समय सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों में लंबित होने का कारण आवाश्यक रूप से दर्ज किए जाने के भी स्पष्ट निर्देश दिए।

 *कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका आवश्यक रूप से हो, दस्तावेजों का व्यवस्थित रूप से हो रख रखाव* 

संभागायुक्त ने तहसील कार्यालय नवागढ़ के निरीक्षण के  दौरान कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका नही होने पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार नांदघाट श्री के आर वासनिक को निर्देशित किया कि सभी टेबल पर नाम पट्टिका आवश्यक रूप से हो। कार्यालय तहसीलदार नांदघाट में 1200 निर्णित प्रकरणों को रिकार्ड रूम में जमा नहीं किए जाने पर संबंधित कर्मचारी श्री दानेंद्र कुमार मारकंडे सहायक ग्रेड 02 की वेतन वृद्धि रोकी गई एवं दस्तावेजों  के व्यवस्थित रख रखाव के निर्देश भी दिए। 

  • Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व