विदेश घूमने का है मन, इन देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं भारतीय

नई दिल्ली. विदेश में घूमना किसे अच्‍छा नहीं लगता. घुमने के शौकीन लोग तो हर वक्‍त घूमने के लिए कोई न कोई नए देश की तलाश करते रहते हैं. हालांकि, विदेश जाने के लिए वीजा होना जरूरी है. लेकिन अगर आपके पास वीजा नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां भारतीय बिना वीजा के भी जा सकते हैं. इन देशों में आप सिर्फ अपने पासपोर्ट से एक महीना से तीन महीना आराम से घूम सकते हैं. हम आपको कुछ ऐसे देशों की जानकारी दे रहे हैं जहां भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा के ही एंट्री मिल जाती है. आइए जानते हैं कि कौन से हैं वो देश

नेपाल
भारत का पड़ोसी देश नेपाल आप सड़क मार्ग, ट्रेन और हवाई मार्ग से जा सकतें हैं. भारत से नेपाल के काठमांडू के लिए हवाई सर्विस हैं. अगर वीजा की बात करें तो भारतीयों को यहां वीजा की जरूरत नहीं है. नेपाल सरकार का कहना है कि उन्हें केवल एक ऐसे दस्तावेज की जरूरत होती है, जिससे आपकी भारतीय नागरिकता प्रमाणित हो.

भूटान
खूबसूरत पहाड़ियों और मैदानों के लिए मशहूर भारत का पड़ोसी देश भूटान बहुत ही खूबसूरत देश है. यह पर्यटकों की पसंदीदा जगह है. भारतीयों को भूटान जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है. वीजा के लिए आपको यहां आईडी प्रूफ देना होगा.

मॉरीशस
मॉरीशस का नाम भी उन देशों में शामिल है जो बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं. मॉरीशस भारतीय पासपोर्ट धारकों को मॉरीशस भी वीजा फ्री एंट्री देता है और यह 90 दिनों के लिए वैध होता है.

फिजी
बिना वीजा घूमने के लिए फिजी एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है. आप फिजी में बिना वीजा के 120 दिनों तक रह सकते हैं.

बारबाडोस
कैरेबियाई देश बारबाडोस बेहद खूबसूरत है. यह  गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए अच्छा माना जाता है. भारतीय नागरिकों को घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है. यहां आपको बिना वीजा के 90 दिनों तक रहने की अनुमति है.

  • Related Posts

    RAILWAY; रायपुर रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट, मिलेगा खानपान एवं खरीदारी का अनुभव

    रायपुर, यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर बेहतर, स्वच्छ, सुविधाजनक एवं उच्च गुणवत्ता वाली खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा…

    RAILWAY; भाटापारा स्टेशन पर टिकट चेकिंग, 192 मामलों से 1,02,780 रुपए जुर्माना

    रायपुर , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान दिनांक…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर