विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र 18 जुलाई से; नेता प्रतिपक्ष ने कहा- कम से कम 10 दिन का हो

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 18 से 21 जुलाई तक चलेगा। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की मुहर लगने के बाद विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी। चार दिवसीस सत्र में सरकार की तरफ से तृतीय अनुपूरक पेश किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय के आला अधिकारियों ने बताया कि पंचम विधानसभा का यह आखिरी सत्र होगा। विधायकों आनलाइन प्रश्न लगा सकते हैं। सत्र में उत्कृष्ट विधायकों और पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

राज्यपाल हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी है। चुनावी साल को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि सरकार की तरफ से आकर्षक घोषणाएं हो सकती है। चर्चा है कि सरकार की तरफ से अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, शराबबंदी जैसे मुद्दों पर सरकार घोषणा कर सकती है। वहीं, आखिरी सत्र में विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करता नजर आ सकता है।

मानसून सत्र कम से कम 10 दिनों का हो- नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

इधर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विधानसभा के मानसून सत्र को 10 दिन का किए जाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और सरकार को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि इतने कम दिनों मे सभी विधायक अपनी बात नहीं रख पाते हैं और सभी अपनी बात रखना चाहते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि जुलाई में विधानसभा का मानसून सत्र प्रस्तावित है। मेरा माननीय विधानसभा अध्यक्ष और सरकार से आग्रह है कि मानसून सत्र कम से कम 10 दिनों का हो क्योंकि सभी विधायक गण अपने क्षेत्र की समस्याओं और प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं को सदन में रख सके।

  • Related Posts

    CABINET; सीएम साय कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की  बैठक रविवार, 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाईन, रायपुर में होगी। 

    EDUCATION;आरटीई सीटों का सही रिकॉर्ड नहीं देने पर नाराज हाईकोर्ट ने कहा- कोर्ट के साथ इस तरह का मजाक न करें, सरकार को आखिरी मौका 18 नवंबर तक

    0 शिक्षा सचिव के खिलाफ कार्रवाई की आशांका बिलासपुर, शिक्षा के अधिकार अधिनियम यानी RTE के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों और उनमें दाखिले से संबंधित सही एवं पूर्ण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा