छत्तीसगढ़ में छह वर्षों में 59 हजार करोड़ से ज्यादा का जीएसटी कलेक्शन

रायपुर, बीते छह वर्षों में छत्तीसगढ़ से केंद्र सरकार को 59 हजार करोड़ से ज्यादा का जीएसटी मिला है। केंद्रीय जीएसटी ने वित्तीय वर्ष 2017-18 से लेकर वित्तीय वर्ष 2022-23 तक प्रदेश से 59750.87 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन प्राप्त किया है। इस प्रकार साल दर साल प्रदेश में जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी होती है। विभाग द्वारा जीएसटी के नियमों के बारे में जानकारी देने समय समय पर कार्यशालाएं की जाती है और व्यापारियों को इसकी जानकारी भी दी जाती है।

वहीं दूसरी ओर इस वित्तीय वर्ष 2023-24 के दो महीनों में ही यानी अप्रैल और मई में ही प्रदेश में केंद्रीय जीएसटी द्वारा 2611 करोड़ का जीएसटी प्राप्त किया। यह कलेक्शन वित्तीय वर्ष 2022-23 में अप्रैल और मई माह में प्राप्त जीएसटी की तुलना में 143 करोड़ यानि छह प्रतिशत ज्यादा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 मेंअप्रैल-मई माह में 2468 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन मिला था।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में केंद्रीय जीएसटी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में अप्रैल से मार्च तक कुल 13966 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन प्राप्त किया है,जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में अप्रैल से मार्च तक 13022 करोड़ की जीएसटी कलेक्शन मिला था। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में विभाग ने 944 करोड़ ज्यादा जीएसटी कलेक्शन प्राप्त किया है। जीएसटी कलेक्शन के साथ ही विभाग द्वारा जीएसटी चोरों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

जीएसटी चोरों पर चल रहा विशेष अभियान

फर्जी तरीके के फर्म बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने व जीएसटी चोरी करने वालों पर इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में केंद्रीय जीएसटी के साथ ही राज्य जीएसटी भी शामिल है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी चोरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार फर्जी फर्मों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन ही रद कर उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि यह अभियान 15 जुलाई तक चलाया जाएगा।

  • Related Posts

    HORTICULTURE; ‘आप सरकार नहीं चला रहे, हम चला रहे हैं’, सम्मेलन में हॉर्टिकल्चर अफसरों पर भड़के डिप्टी सीएम कनक वर्धन

    भुवनेश्वर, भुवनेश्वर स्थित कृषि भवन में आयोजित राज्य स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी सम्मेलन में ओडिशा के उप मुख्यमंत्री तथा कृषि व किसान सशक्तिकरण मंत्री कनक वर्धन सिंह देव अधिकारियों की कार्यशैली…

    HC; तेंदूपत्ता खरीदी पर 2% एबीएस वसूली का मामला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कीं

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तेंदूपत्ता वन लॉट की नीलामी में सफल खरीदारों से 2 प्रतिशत एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (एबीएस) राशि की वसूली के खिलाफ दायर सभी रिट याचिकाओं को…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार