सालबीज खरीदी में बिचैलियों की एंट्री;समर्थन मूल्य से कम दर पर खरीदी-बिक्री,सालबीज संग्रहण 25 जून तक

रायपुर, साल बीज के संग्रहण के बाद जंगल क्षेत्रों में आग लगाने की खबरें आ रही है। वहीं साल बीज खरीदी में बिचौलियों की एंट्री होअ गई है जो मनमाने दाम पर साल बीज की खरीदी कर रहे है। साल बीज की खरीदी 25 मई से प्रारंभ हो गई है। इधर वन अफसरों ने समस्त संग्राहक एवं ग्रामवासियों से अपिल की है कि सालबीज समर्थन मूल्य से कम दर पर बिचैलियों को विक्रय न करें। सालबीज समर्थन से कम दर पर संग्रहण करने वाले व्यापारियों आदि पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए है। कम दर पर संग्रहण किऐ जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन को सूचित करने कहा गया है।

बताया गया है कि साल बीज हाट बाजार स्तरीय महिला स्व-सहायता समूहो द्वारा किया जा रहा है। साल बीज को बाजार में बिक्री के लिए लाने के पूर्व जमीन पर पड़े पंखुडिया युक्त साल बीज को एकत्र किया जाता है। एकत्रित साल बीज से पंखुडियो को जलाया जाता है। इसके लिए जमीन पर फैला कर उसमें माचिस से आग लगाई जाती है इसके बाद डंडे से पीटकर आग बुझा कर साफ कर सुखाया जाता है।

क्रय सालबीज की राशि सीधे संग्राहकों के खाते में भेजी जाती है। इस प्रकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही संग्राहकों को प्राप्त होगी। फसल की पैदावार को देखते हुए सालबीज का संग्रहण लक्ष्य बढ़ाये जाने का प्रस्ताव है। जिससे ग्रामीणों द्वारा अधिक सालबीज संग्रहण करने पर उन्हें अधिक आय प्राप्त होगी।

समर्थन मूल्य से कम दर पर सालबीज क्रय करने पर संबंधित परिक्षेत्राधिकारियों को तत्काल सूचित करें

वन अफसरों ने यह भी बताया कि यदि कोई बिचैलिया, स्व-सहायता समूह न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दर पर सालबीज क्रय करता है तो इस कार्यालय एवं संबंधित परिक्षेत्राधिकारियों को तत्काल सूचित करने कहा है। समस्त वन अमलो को निर्देशित किया कि समस्त संग्रहणकर्ताओं को जागरूक करें कि साल बीज से पंखुडिया अलग करने के लिए ग्रामवासी वन क्षेत्र में साल बीज बिछाकर आग कदापि न लगाएं। उक्त कार्य अपने गांव अथवा घर की बाडी में करें। ग्रामवासी अधिक से अधिक सालबीज बिक्री कर लाभ कमाएं। साल बीज में किसी प्रकार का अवांछनीय पदार्थ न हो, इसकों साफ कर के लाएं। नमी 10 प्रतिशत से कम हो तथा दाना क्षतिग्रस्त टूटा हुआ न हो एवं कीट संक्रमण न हो। इस वर्ष दर 20 रूपए प्रति कि.ग्रा. निर्धारित है।

  • Related Posts

    HORTICULTURE; ‘आप सरकार नहीं चला रहे, हम चला रहे हैं’, सम्मेलन में हॉर्टिकल्चर अफसरों पर भड़के डिप्टी सीएम कनक वर्धन

    भुवनेश्वर, भुवनेश्वर स्थित कृषि भवन में आयोजित राज्य स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी सम्मेलन में ओडिशा के उप मुख्यमंत्री तथा कृषि व किसान सशक्तिकरण मंत्री कनक वर्धन सिंह देव अधिकारियों की कार्यशैली…

    HC; तेंदूपत्ता खरीदी पर 2% एबीएस वसूली का मामला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कीं

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तेंदूपत्ता वन लॉट की नीलामी में सफल खरीदारों से 2 प्रतिशत एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (एबीएस) राशि की वसूली के खिलाफ दायर सभी रिट याचिकाओं को…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार