विधायक मंडावी बोले-‘पूर्व मंत्री ने ब्लैकमेलिंग कर वसूले 91 लाख’; ठेकेदार से खाते में डलवाए पैसे,गागड़ा ने कहा- मानहानि केस करेंगे

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता महेश गागड़ा पर तेंदूपत्ता ठेकदार को ब्लैकमेल कर 91 लाख रुपए वसूली के आरोप लगे हैं। बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के मुताबिक उन्होंने इतनी मोटी रकम अपने किसी चाचा के खाते में डलवाई है। अलग-अलग किस्तों में पैसे डाले गए हैं। ठेकेदार की 8 बाइक को भी कब्जे में रख लिया है। मंडावी ने प्रेस वार्ता कर बैंक के दस्तावेज भी मीडिया के सामने पेश किए हैं। इन आरोपों के बीच महेश गागड़ा ने भी आरोपों को सिद्ध करने को कहा है, नहीं तो वे उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।

विधायक विक्रम मंडावी के अनुसार कुछ दिन पहले महेश गागड़ा समेत भाजपा के नेताओं ने हितग्राहियों को तेंदूपत्ता का भुगतान नहीं होने का आरोप लगाया था। भैरमगढ़ में विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। जिसके बाद तेंदूपत्ता की राशि के संबंध में अफसरों के साथ बैठक कर जांच की गई थी। जिसमें पता चला था कि भुगतान किया जा चुका है। हालांकि, कुछ बड़े वाहनों का ढुलाई का भुगतान बचा है, जो हो जाएगा। लेकिन, जांच के दौरान गागड़ा ने ठेकेदार से 91 लाख रुपए वसूल लिए इस बात का भी खुलासा हुआ।

निकाली गई बैंक डिटेल

विधायक का कहना है कि, ठेकदार से महेश गागड़ा ने ब्लैकमेलिंग की और डरा-धमका कर पैसे मांगे। जिसके बाद अपने चाचा का अकाउंट नंबर 11521261288 दिया। इस खाते में ठेकदार ने अलग-अलग तारीखों और किस्तों में करीब 91 लाख रुपए डाल दिए हैं। उनके मुताबिक स्टेट बैंक के इस खाते की पूरी जानकारी हमने निकाल ली है। उन्होंने सवाल किया कि महेश गागड़ा अब ये बताएं की इन पैसों का क्या किया है?

महेश गागड़ा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

विधायक के आरोप के बाद पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, विधायक ठेकेदार के प्रवक्ता बन कर बात कर रहे हैं। मुझ पर लगाया यह आरोप घटिया और हास्यास्पद है। सरकार उनकी है, पुलिस उनकी है, विभाग उनका है। चाहे तो कुछ भी आरोप लगा दें। हम तो पिछले 6 महीने से तेंदूपत्ता का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक 10 दिनों के अंदर मुझ पर लगाए सारे आरोप सिद्ध करें। अगर नहीं कर पाए तो मानहानि का केस दर्ज करूंगा।

  • Related Posts

    DA ; दिवाली से पहले महंगाई भत्ते की मांग तेज, 4 लाख कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के लिए CM साय को पत्र

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है। इसी बीच छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर राज्योत्सव…

    CORRUPTION; IAS शिखर अग्रवाल APO, क्या IPS पत्नी पर भी होगी कार्रवाई?, छह करोड में खरीदी 40 विला, सालाना भाडा 1.8 करोड

    जयपुर, राजस्थान सरकार ने सीनियर आईएएस शिखर अग्रवाल को एपीओ कर दिया है। बीती देर रात को एपीओ करने के आदेश जारी हुए। कार्मिक विभाग के आदेश में एपीओ करने…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार