विश्व हाथी दिवस पर बारनवापारा अभ्यारण्य में कार्यक्रम; ऑनलाईन क्विज स्पर्धा के लिए पंजीयन 11 अगस्त तक

रायपुर, छत्तीसगढ़ के आकर्षक अभ्यारण्य में विख्यात बारनवापरा अभ्यारण्य में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर जन-जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अवसर पर 12 अगस्त को शाम 4 बजे से 5 बजे तक ऑनलाईन क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसके लिए अपना निःशुल्क पंजीयन वेबसाईट  https://forms.gle/zbPWVVVQDFmMP4ZW6  में 11 अगस्त को शाम 5 बजे तक कर सकते है। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। 

इस संबंध में वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार मयंक अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला में भारतीय डाक विभाग के द्वारा बारनवापारा अभ्यारण्य के जंगली हाथियों के पोस्टल लिफाफा, पोस्ट कार्ड एवं डाक टिकट का विमोचन किया जाएगा, जिससे डाक सुविधा के माध्यम से जंगली हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश जन-जागरूकता के उद्देश्य के साथ व्यापक स्तर पर पहुंच सके। 

पोस्टल विमोचन के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित लोंगो को बारनवापारा अभ्यारण्य में हाथियों के रहवास वाले क्षेत्रों में भ्रमण कराया जाएगा। जिससे जन सामान्य तक बारनवापारा में हाथियों की उपस्थिति और इस पारिस्थिकीय तंत्र के महत्व का पता चल सके। ’’विश्व हाथी दिवस’’ पर आयोजित उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जंगली हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन में जनमानस का योगदान एवं हाथी-मानव द्वंद्व को कम करना तथा इस पारिस्थितिक तंत्र को संतुलित रखने का प्रयास करना है।

अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य आनंद कुदरया ने बताया कि यहां वर्तमान में स्वच्छंद विचरण करने वाले वन्य प्राणियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। वन विभाग द्वारा पर्यटकों के ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है। जिसमें सभी तबकों के हिसाब से 34 कमरे बनाए गए हैं। आमोद-प्रमोद हेतु पर्यटन ग्राम में बारनवापारा अभ्यारण्य में झूला, ओपन थिएटर तथा इंटरप्रिटेशन सेंटर मौजूद है। बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र के अंतर्गत 18 ग्राम शामिल हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात