व्यापम; कृषि विस्तार अधिकारी के 300 पदों की भर्ती के लिए आवेदन 26 अक्टूबर तक

रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से कृषि विभाग एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग में रूरल एग्रीकल्चर एक्सटेंसन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (Notification) जारी किया गया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही सीजी व्यापम की ओर से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है।जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में है और इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in या इस पेज से एप्लीकेशन फॉर्म (Application Form) भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2023 निर्धारित है।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय से कृषि/ कृषि अभियांत्रिकी (Agricultural Engineering) / उद्यानिकी (Horticulture) / जैव प्रौद्योगिकी में स्नातक डिग्री यानी कि बीएससी (कृषि), बीएससी (उद्यानिकी), बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) की डिग्री प्राप्त की हो।

कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गयी है। इसके अलावा राज्य के आरक्षित श्रेणी (Reserved Category) के उम्मीदवार और महिला उम्मीदवारों को निर्धारित छूट दी जाएगी।

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित प्रतियोगी परीक्षा (Written Competitive Examination) में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर व्यावसायिक परीक्ष (Professional Exam) मंडल द्वारा अंतिम मेरिट (Last Merit) सूची तैयार की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से सीजी व्यापम की ओर से कुल 305 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DRDO; आईटीआई पास आउट के लिए डीआरडीओ में नई भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर

    नईदिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन आईटीआई वालों को नई अपॉर्चुनिटी दे रहा है। डीआरडीओ ने अपने दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) के लिए अप्रेंटिस की नई…

    JOBS; कैनरा बैंक में बिना परीक्षा 3500 पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका

    नईदिल्ली, पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंक में नौकरी पाने का सपना है, तो आप अप्रेंटिसशिप के जरिए इसकी बढ़िया ट्रेनिंग ले सकते हैं। कैनरा बैंक ने हाल ही में…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर