शादी मंडप से भाग रहा था दूल्हा; 20 किलोमीटर दूर से पकड़कर लाई दुल्हन, मंदिर में लिए सात फेरे

बरेली, एजेंसी, उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां दुल्हन को जब पता चला कि जिससे उसकी शादी होने वाली है बारात से ही फरार हो गया है। दुल्हन ने दूल्हे का 20 किलोमीटर तक पीछा किया और दूल्हे को पकड़कर लाई। उसके बाद दोनों ने पास के मंदिर में ही शादी रचाई।

दुल्हन सोलह सिंगार करके बरात का इंतजार कर रही थी, तभी उसे किसी ने बताया कि दूल्हा किसी बात से परेशान है और वह भागने वाला है। यह मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर का है। परिवार ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। उनका यह रिश्ता ढाई साल से था। दुल्हन मंडप में ही उसका इंतजार कर रही थी।

हालांकि दूल्हे ने उसे एक फोन कॉल पर बताया कि वह अपनी मां को विवाह स्थल पर लाने गया था, लेकिन उसने उस पर विश्वास नहीं किया। वह उसे तलाशने निकाल गई। आखिरकार दूल्हा बरेली शहर की सीमा के बाहर एक पुलिस स्टेशन के पास मिल गया। दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद दुल्हन दूल्हे को पास के मंदिर में ले गई और शादी कर ली।

बता दें कि दोनों में करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का बदायूं का रहने वाला है और दोनों के परिवार शादी के लिए राजी हो गए थे। लेकिन शादी वाले दिन लड़के का मन बदल गया और युवती के साथ शादी करने से इनकार करने लगा।

जब दुल्हन को दूल्हे के भागने की भनक लगी तो उसने उसे फोन किया। इसके बाद वह बहाने बनाने लगा और कहने लगा कि वह अपनी मां को लेने के लिए बदायूं जा रहा है। लकड़ी को शक हुआ तो वह उसको ढूंढने निकल गई और दूल्हे को बस से उतार तक मंदिर ले गई, जहां दोनों ने शादी की।

  • Related Posts

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की समीक्षा रायपुर, स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे भोरमदेव…

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    हिंदुस्तान में जब निजी चैनल्स नहीं थे तब मनोरंजन का घरेलू साधन दूरदर्शन हुआ करता था। 1986 के साल में एक धारावाहिक मालगुडी डेज़ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर