सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, परिजनों से विधायक ने की मुलाकात

दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले के गुरूर में शादी से लौट रहे गांव धनेली के रहने वाले चौधरी दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना 4 मई की आधी रात को बोरतरा के बोर पंप के पास हुई। लगातार गुरुर ब्लाक में सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसमें मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। जो चिंता का विषय बना हुआ है। जहां एक दिन पहले ही नेशनल हाईवे 30 पर जगतरा मंदिर के पास 11 लोगों की मौत से बालोद ही नहीं पूरा छत्तीसगढ़ दहल गया था तो अब उसके दूसरे दिन ही पति-पत्नी की मौत से एक बार फिर शोक का माहौल नजर आ रहा है। तेज रफ्तार वाहन लोगों की जान ले रहे हैं। धनेली के रहने वाले दंपति को किस वाहन ने टक्कर मारी इसका भी अब तक पता नहीं चल पाया। गुरुर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

लोकेश चौधरी निवासी धनेली ने बताया 04 मई को मेरा छोटा भाई केशव चौधरी व बहू ममता चौधरी घर के मोटर साइकिल हीरों होंडा SS क्रमांक CG/05/1027 से रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गुरूर गये थे। जो शादी समारोह में शामिल होने पश्चात धनेली घर वापस आने रात्रि करीबन 12 बजे मोटर साइकिल से मेरा भाई व बहू निकले थे। तभी ग्राम बोरतरा गुलेश्वर सिन्हा के बोरपंप के सामने धनेली रोड के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही अज्ञात वाहन के चालक के द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक अपने वाहन को चलाते मेरे भाई केशव चौधरी के मोटर साइकिल को ठोकर मारकर दुर्घटना कर भाग गया। जिसे वाहन 108 एंबुलेंस वाहन से सीएचसी गुरूर इलाज हेतु भर्ती किये। जहां गंभीर चोट लगने से इलाज दौरान मेरे भाई केशव चौधरी व मेरी बहू ममता चौधरी की मौत हो गई है ।

  • Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    ELECTION; राज्यसभा के लिए आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन, महिलाओं को मिला मौका

    ELECTION; राज्यसभा के लिए आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन, महिलाओं को मिला मौका

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त