सदन में गरमाया सियासी माहौल; सीएम पटनायक समेत दो मंत्रियों को जारी हुआ नोटिस….

5टी सचिव को बचाने के प्रयास

भुवनेश्वर, ओडिशा विधानसभा में बुधवार को एक ही दिन में दो मंत्रियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की नोटिस का प्रस्ताव दिया गया है। एक नोटिस ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खिलाफ तो दूसरी नोटिस लोक निर्माण मंत्री प्रफुल्ल मलिक के खिलाफ है। मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोधी दल के मुख्य सचेतक मोहन चरण माझी ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया है जबकि लोक निर्माण मंत्री प्रफुल मलिक के खिलाफ कांग्रेस के विधायक संतोष सिंह सलूजा ने दिया है।

जानकारी के मुताबिक मोहन चरण माझी ने कहा है कि गत 25 सितंबर को विधानसभा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपनी ओर से बयान दिया। हमने उनसे किसी प्रकार के बयान देने की मांग नहीं की थी। इसके बावजूद उन्होंने अपनी ओर से बयान दिया। कई बार ऐसा हुआ है कि विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री से बयान देने की मांग किये जाने के बाद भी वह बयान नहीं देते हैं। लेकिन इस बार बिना बयान के मांग के उन्होंने स्वयं से बयान दिया। इससे स्पष्ट है कि वह 5टी सचिव को बचाने के प्रयासों में लगे हैं ।

मुख्यमंत्री ने अपने इस बयान में विरोधी दलों के विधायकों को जन विरोधी बताया। उन्होंने इसे घोर आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस बयान के लिए सदन में माफी मांगें तथा इस शब्द को सदन की कार्यवाही से हटाया जाए। इस बीच कांग्रेस विधायक संतोष सिंह सलूजा ने लोक निर्माण मंत्री प्रफुल्ल मलिक के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के आंकड़ों में बहुत सारी गलत सूचनाएं हैं और इसका लापरवाही के साथ जवाब दिया जा रहा है। इसलिए उन्होंने विभाग के मंत्री के लचर जवाब को देखते हुए विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। कांग्रेस विधायक ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया और अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने विशेषाधिकार समिति गठित करने की भी मांग की। इस पर विचार करने का आश्वासन विधान सभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक ने दिया है। वहीं संदन में हंगामा जारी रहने से सदन की कार्यवाही को शाम 4 बजे तक विधानसभा अध्यक्ष ने मुलतवी घोषित कर दी।  

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती