सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की फ्री कोचिंग; राजीव युवा उत्थान योजना के लिए परीक्षा 14 मई को

रायपुर, प्रदेश के ऐसे युवा जो सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं उनके लिए मौका है। राजीव युवा उत्थान योजना के तहत परीक्षा 14 मई को होने जा रही है। दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक ये परीक्षा होगी। इसके लिए सड्‌डू स्थित शास. प्रयास बालक आवासीय विद्यालय को एग्जाम सेंटर बनाया गया है। इस परीक्षा में भारत का सामान्य ज्ञान, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, गणित, रिजनिंग, हिन्दी, अंग्रेजी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसमें कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर होने पर स्टूडेंट्स की माइनस मार्किंग नहीं होगी।

आदिवासी विकास विभाग इस परीक्षा का संचालन करेगा। इस परीक्षा को क्लियर करने वालों को बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छ.ग.व्यापम वगैरह के जरिए से ली जाने वाली परीक्षाओं के लिए कोंचिग सुविधा प्रदान करने की योजना है। इस योजना के तहत वर्ष में 6-6 माह के दो प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जाते है। अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। जो 14 मई को होगी। 100-100 स्टूडेंट्स के बैच को कोचिंग दी जाएगी और एक हजार रूपये प्रतिमाह की स्कॉलरशिप भी मिलेगी।

इस कोचिंग के लिए स्वीकृत सीट 100 हैं, इसमें अनुसूचित जाति के लिए 30, अनुसूचित जनजाति के लिए 50, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 सीट आरक्षित है। इसमें वर्गवार 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित रहती है। कोंचिग योजना का लाभ लेने के लिए छ.ग. राज्य के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र, पालक या अभिभावक की आय तीन लाख रूपये से अधिक न हो। ऐसे कैंडिडेट सिलेक्ट होंेगे। इसके आवेदन की प्रक्रिया पिछले महीने शुरू की गई थी, 15 अप्रैल तक आवेदन मंगवाए गए थे।

  • Related Posts

    IIM;आईआईएम में शैक्षणिक सत्र 2026 का शुभारंभ; एमबीए और पीएचडी के नए बैचों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरु

    रायपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर) ने अपने प्रतिष्ठित एमबीए बैच 2026–28 और पीएचडी बैच 2026 के स्वागत हेतु तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया है। इस…

    FEE; बोर्ड परीक्षा पर महंगाई की मार;10वीं-12वीं की परीक्षा फीस बढ़ी, 460 के बजाय अब देने होंगे 800 रुपए

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’