सीएम बघेल की मौजूदगी में जिले के सातों विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशियों ने बाजे-गाजे के साथ भरा पर्चा

रायपुर,  रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले सात विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशियो ने अपना नामांकन फार्म जमा किया। जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में सातों विधानसभा के प्रत्याशियो ने अपना नामांकन भरा।
अभनपुर से धनेन्द्र साहू, आरंग से शिव कुमार डहरिया, धरसिंवा से छाया वर्मा, रायपुर दक्षिण से महंत राम सुंदर दास, रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा, रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा ने अपना नामांकन जमा किया।

गाजे बाजे के साथ सभी प्रत्याशियो ने अपने प्रस्तावक और समर्थक के साथ घड़ी चौक होते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। नामांकन जमा करने के पश्चात गांधी मैदान रायपुर में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुचे जहा नेताओं ने आमसभा को संबोधित किया।कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 15 साल आपने संघर्ष किया धरना प्रदर्शन आंदोलन किया लाठी खाई जेल गये जिसका परिणाम आया कि 15 साल की भाजपा की सत्ता को आपने 15 सीटो में ला दिया।15 साल भाजपा सरकार के घोटालो और कमीशन खोरी चलती रही। चिटफंड नान और पनामा घोटाला करके इन्होने छत्तीसगढ़ को बदनाम किया। साईकल जूता चप्पल टिफिन डब्बा मोबाईल बांटने के नाम से कमीशन खोरी करते रहे।
हमारी सरकार बनते ही राहुल गांधी ने जो 10 दिनो के भीतर किसानो का कर्जा माफ करने की बात कही थी। उसे 2 घंटे मे पूरा किया। 2500 रू. धान खरीदी 4000 रू प्रति मानक बोरा मे तेंदुपत्ता की खरीदी बिजली बिल हॉफ योजना छोटे भू खंडो की रजिस्ट्री के साथ पट्टा बांटने का कार्य भी हमारी सरकार ने किया।

इस आम सभा में प्रतिमा चंद्राकर, गिरीश दुबे ,उधोराम वर्मा, आकाश शर्मा, ज्ञानेश शर्मा ,श्रीकुमार मेनन ,प्रशांत ठेंगडी नवीन चंद्राकर सुमित दास सचिन शर्मा संजय सोनी अरूण जंघेल दीपा बग्गा दाउलाल साहू देव कुमार साहू अशोक ठाकुर सहदेव व्यवहार माधव साहू सुनीता शर्मा बंशी कन्नौजे जी श्रीनिवास अविनय दुबे कमलेश नथवानी पुष्पराज बैद साजू वी थॉमस मोहसिन खान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    पटना,  बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद कन्फर्म किया है। अब नए सीएम के लिए तैयार रहें। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने…

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    You Missed

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    LPG GAS; मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

    LPG GAS; मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन