MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

0 जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक, 12.21 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व प्राप्त  0 खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर रोक के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स सक्रिय

महासमुंद, जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस संबंध में मंगलवार को कलेक्टर विनय कुमार लहंगे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री लहंगे ने निर्देश दिए कि जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका संधारित कराई जाए, ताकि खनन गतिविधियों की पहचान हो सके। उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच, कोटवार और पटवारी के सहयोग से निगरानी समिति गठित करने के निर्देश भी दिए। यह निगरानी समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगी तथा इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देंगी।

जिला खनिज अधिकारी श्री फागुलाल नागेश ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को 8.70 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध 12.21 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। अवैध परिवहन के 95, अवैध उत्खनन के 27 मामले दर्ज

उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक अवैध परिवहन के 95, अवैध उत्खनन के 27 तथा अवैध भंडारण के 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। बैठक में राजस्व, पुलिस, परिवहन, वन तथा खनिज विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT; 23 सितंबर को इंडोर स्टेडियम में  सुबह 10 बजे से होगा रक्तदान सेवा महाकुंभ, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह दम्पत्ति लेंगे देहदान का संकल्प

    0 रक्तदान, बुक ट्री, क्लॉथ गार्डन, टॉय बैंक एवं देहदान-अंगदान सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान रायपुर, सेवा और मानवता के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य…

    ACTION; पत्रकारों से बदसलूकी प्रभारी प्राचार्या को पड़ी भारी, पद से हटाया गया, शराबी शिक्षक के विरुद्ध निलंबन की तैयारी

    बलौदाबाजार, बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ला हायर सेकंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव को पत्रकारों से बदसलूकी और पूर्व छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में पद से हटा दिया…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर