CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

रायपुर, रायपुर जिले के आरंग में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित भलेरा के धान उपार्जन केंद्र में संग्रहित धान पर मोटर पंप से पानी डालने का मामला सामने आया था. वायरल वीडियो के आधार पर कलेक्टर गौरव सिंह ने एक जांच समिति गठित की थी. इस कमेटी ने जांच में नमी पाई थी, जिसके बाद बड़ा एक्शन लिया गया.

जांच में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित के प्रभारी प्रबंधक विष्णु साहू, लिपिकीय सहायक उमेश कुमार साहू, प्रोसिसर्वर इंदरमन निषाद तथा दैनिक कर्मचारी जितेन्द्र कुमार साहू की लापरवाही सामने आई है. जांच में पाया गया कि चारों का ये काम छत्तीसगढ़ धान उपार्जन नीति 2025-26 के विपरीत है. आरोपियों को बर्खास्त कर दिया गया है. समिति को जांच के दौरान लगभग 10500 धान के बोरों में नमी मिली थी. जांच के बाद मामले में संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध उप आयुक्त सहकारिता द्वारा FIR के लिए निर्देशित किया गया है

क्या है मामला

दरअसल, एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक व्यक्ति धान के बोरों पर मोटर से पानी पानी डाल रहा है. धान खरीदी केंद्र में भले ही सीसीटीवी चालू नहीं थे लेकिन किसी ने इसका वीडियो बना लिया. इस पूरे मामले को विस्तार न्यूज़ ने प्रमुखता से दिखाया था. इसके बाद प्रशासन हरकत में आया था. इसके बाद रायपुर कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समित गठित की थी. कमेटी ने धान के बोरों में नमी पाई थी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; रायपुर स्टेशन पर फोर व्हीलर पार्किंग का स्थान परिवर्तित, एक्सप्रेस वे के नजदीक बना नया पार्किंग

    रायपुर, रायपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे मेजर री-डेवलपमेंट के कार्यों के कारण यात्रियों की सुविधा हेतु यात्री सुविधाओं की व्यवस्था में परिवर्तन किए जा रहे हैं। रायपुर स्टेशन पर…

    CRIME; कुख्यात बदमाश छोटू भाण्डूलकर जिला बदर, 6 माह तक 6 जिलों में प्रवेश पर रोक, 50 मामलों का आरोपी है आशुतोष

     रायपुर, रायपुर ग्रामीण पुलिस की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने आदतन अपराधी आशुतोष उर्फ छोटू भाण्डूलकर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जिला बदर कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..