सीएम बघेल बोले-बीजेपी के 9 सांसदों को नहीं मिलेगा दोबारा मौका;नेताम भाजपा की तरफ से खेल रहे हैं

रायपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ के सांसदों और नेताओं से हुई बैठक को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 11 सीटों में बीजेपी के 9 सांसद हैं और अब अपनी लोकसभा में उनको दोबारा मौका नहीं मिलेगा इसलिए बुलाकर बिठाकर चाय पिला दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविन्द नेताम भाजपा की तरफ से खेल रहे हैं।

नेताम ने बहुत देर कर दी
पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविन्द नेताम के इस्तीफे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस्तीफा देने में उन्होंने बहुत देर कर दी। पार्टी के खिलाफ काम करते हुए उन्होंने भानुप्रतापुर उपचुनाव में कैंडिडेट खड़ा कर चुके हैं, जिसके बाद वे अपने आप निष्कासित हो जाते हैं। इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है। इससे पहले भी वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। वे भाजपा की तरफ से खेल रहे हैं, ये उनको भी मालूम है,उनकी बैठक भी लगातार हो रही है। उनकी गतिविधि उसी तरह से रही है लेकिन वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उनका निष्कासन नहीं किया लेकिन कितनी बार वे दल बदल चुके हैं। अगर पहले निकाल दिए होते तो हो सकता था अब तक एक और दल बदलने की स्थिति आ जाती।

चुनाव के पूर्व साम्प्रदायिक दंगों से अलर्ट
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ये अनुभव नहीं था लेकिन भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार जिस तरह से हरियाणा में और मणिपुर में जो नफरत की राजनीति कर रही हैं। लोगों के दिमाग में लगातार आक्रोश भर रहे हैं। जवान ने जिस तरह से अपने अधिकारियों और उसके बाद 3 और लोगों को मार दिया ये एक या दो दिन की प्रक्रिया नहीं है।

लगातार नफरत का जहर आप लोगों के दिलों दिमाग में डालने का काम कर रहे हैं तो 1 दिन ऐसी स्थिति आती है कि हालात आपके संभालने से नहीं संभलता। इसलिए राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में केरोसिन छिड़का जा चुका है सिर्फ एक माचिस लगाने की जरूरत है और जो बात उन्होंने कही थी आज वह सच साबित होते हुए दिख रही है। हरियाणा में जहां कभी दंगे नहीं हुए वहां दंगे हुए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान: कांग्रेस पर बरसे CM साय, कहा- चुनाव हारने पर देते हैं EVM और आयोग को दोष

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आमसभा और रैली का आयोजन किया गया। सुभाष स्टेडियम में…

    ACTION; दिल्ली की महारैली से नदारद कांग्रेस के 215 पदाधिकारी निलंबित, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले दिनों INDIA गठबंधन की महारैली आयोजित की गई थी. जिसमें कांग्रेस ने अपने देशभर के कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की थी.…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश