सीए निकला आनलाइन सट्टे का मास्टमाइंड; तीन थानों से 15 गिरफ्तार, साढ़े 14 लाख जब्त

रायपुर , महादेव और रेड्डी अन्ना आनलाइन बेटिंग एप से सट्टा खिलाने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीए इसका मास्टर माइंड निकला। उसके साथ आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से साढे 14 लाख रुपये नकद, 21 नग मोबाइल फोन, पांच नग पासबुक, 12 नग एटीएम कार्ड, 12 नग चेक बुक, तीन नग लैपटाप, दो कम्प्यूटर सिस्टम एवं तीन डायरी जब्त की गई है। आरोपियों ने खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया। खमतराई थाना पुलिस ने आठ, गुढि़यारी से पांच और तेलीबांधा से दो आरोपियों को पकड़ा गया है। शनिवार को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और एएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने पूरे मामले का राजफाश किया। उन्हाेंने बताया कि इसमें बैंक वालों से भी पूछताछ की जाएगी। जितने नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रार्थी अरुण जाल ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह त्रिमूर्ति नगर रायपुर में रहता है। वेल्डिंग का काम करता है। प्रार्थी की पत्नी संगीता जाल रजत अग्रवाल के घर में विगत एक वर्ष पूर्व काम करती थी। जिसके कारण प्रार्थी की पहचान रजत अग्रवाल से हुई थी। रजत अग्रवाल प्रार्थी से करीबन दो माह पूर्व वाल्टियर गेट डीआरएम आफिस के पास मुलाकात कर बोला कि उसे अर्जेन्ट में बैक खाता की जरूरत है। इसमें कुछ दिन लेन-देन करने के बाद वह उसे वापस कर देगा। तब प्रार्थी उस पर विश्वास कर उसके बताए अनुसार अपना पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो दिया। रजत अग्रवाल एचडीएफसी बैंक देवेंद्र नगर का फार्म लाकर प्रार्थी से हस्ताक्षर कराकर बैंक खाता खुलवाया। उसकी पत्नी संगीता जाल का भी इसी प्रकार एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया।

पासबुक, एटीएम कार्ड अपने पास रखा और खातों में मोबाइल नंबर भी रजत अग्रवाल ने डलवाया, किसका नंबर डलवाया इस संबंध में प्रार्थी को कुछ नहीं बताया। कुछ दिन बाद रजत ने प्रार्थी को उसके बैंक खाता बंद होने की जानकारी दी। जिस पर प्रार्थी एचडीएफसी बैंक देवेंद्र नगर शाखा जाकर पता किया तो बैंक मैनेजर ने उसके खाते में अत्यधिक पैसों का ट्रांजेक्शन होने से बंद करना बताया गया। रजत अग्रवाल से उक्त बैंक खातों मे हुए ट्रांजेक्शन के बारे मे पूछा तो रजत अग्रवाल द्वारा टाल-मटोल किया जाने लगा। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपित रजत अग्रवाल द्वारा अपने साथी हिमांशु सिंह, मन्टु मांझी, मदन कुमार यादव, मो. उमैर, मोहित टांक, सीए फरहान एवं उपेन्द्र दास के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; 15 साल की जेल के बाद निर्दोष बरी हुए माओवादी नेता आजाद, पुलिस जांच प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल

    भुवनेश्वर। माओवादी नेता आजाद (डूना केशव राव) को अदालत ने सभी दर्ज मामलों में निर्दोष साबित करते हुए बरी कर दिया है। अदालत में पुलिस और जांच एजेंसियों द्वारा प्रस्तुत किए…

    WILD LIFE; इन्द्रावती टाइगर रिजर्व में नीलगाय की शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

    0  शिकार सामग्री और वन्यप्राणी का मांस बरामद जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार