सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द; इस तारीख को होगा जारी

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम लगभग तैयार कर लिया है। बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर तरह-तरह की खबरें चल रही हैं। हालांंकि बोर्ड की ओर से दावा किया जा रहा है कि मई के दूसरे सप्‍ताह यानि 15 मई तक परीक्षा परिणाम जारी कर कर सकते हैं। लेकिन इसी बीच बोर्ड रिजल्‍ट को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।

बेवसाइट पर होगी तारीख की अधिकारिक घोषणा

जानकारी के अनुसार 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा जल्‍द ही छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। स्‍टूडेंट 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।

बोर्ड कार्यालय में चल रहा अंक चढ़ाने का काम

मिली जानकारी के अनुसार 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 मई तक घोषित किए जा सकते हैं। माध्‍यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार कापियों के मूल्‍याकंन का काम पूरा हो गया है। प्रदेशभर में बने मूल्यांकन केंद्रों से विषयवार अंकों की सीट बनाकर माशिमं को भेज दिए गए हैं। बोर्ड कार्यालय में अंक चढ़ाने का काम चल रहा है।

2023 में साढ़े छह लाख से ज्यादा छात्रों ने दी बोर्ड परीक्षा

बतादें कि दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में छत्‍तीसगढ़ में साढ़े छह लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षाएं दी है। प्रदेशभर में दो हजार 418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दसवीं में तीन लाख 37,293 छात्रों ने परीक्षा दी है, वहीं बारहवीं में तीन लाख 27935 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं।

बोर्ड परीक्षाएं 31 मार्च को पूरी हो गई थी। परीक्षाओं के बीच में ही कापियों का मूल्यांकन भी शुरू हो गया था। माशिमं मई के दूसरे पखवाड़े तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा है। पिछले साल भी 14 मई को दसवीं-बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया गया था।

  • Related Posts

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    रायपुर, राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में बीई, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी एवं डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी (पीईटी) में प्रवेश के लिए व्यापमं द्वारा 14 मई को…

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई