सोलापुर रेल मंडल में दोहरीकरण कार्य से रेल गाडियां प्रभावित

रायपुर, मध्य रेलवे के सोलापुर रेल मंडल के अंतर्गत बेलापुर, चितली- पुनतांबा जंक्शन सेक्शन के बीच दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है । यह कार्य 25 से 29 मार्च, 2023 तक किया जा रहा है । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा । 

रद्द होने वाली गाड़ी

01. दिनांक 26 एवं 27 मार्च, 2023 को छत्रपति साहू महाराज टर्मिनस से चलने वाली 11039 छत्रपति साहू महाराज टर्मिनस-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 

02. दिनांक 28 एवं 29 मार्च, 2023 को गोंदिया से चलने वाली 11040 गोंदिया-छत्रपति साहू महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 

परिवर्तन मार्ग से रवाना होने वाली गाड़ी

01. दिनांक 27 मार्च, 2023 को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग पुणे-लोनावला-पनवेल जंक्शन-कल्याण-मनमाड होकर चलेगी । 

02. दिनांक 25 एवं 26 मार्च, 2023 को हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग नागपुर-बल्हारशाह-सिकंदराबाद-वाडी जंक्शन- दौड़ होकर चलेगी । 

03. दिनांक 26 मार्च, 2023 को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग नागपुर-बल्हारशाह-सिकंदराबाद-वाडी जंक्शन- दौड़ होकर चलेगी । 

देरी से रवाना होने वाली गाड़ी

03. 26 मार्च, 2023 को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस पुणे  से 04 घंटे 41 मिनिट देरी से रवाना होगी । 

 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 02 एक्सप्रेस गाड़ियों का करौली  और नारी सेमरी मेला में ठहराव की सुविधा

उत्तर मध्य रेलवे के अझई एवं छाता रेलवे स्टेशनों के बीच चैत्र नवरात्रि पर्व में (दिनांक 22 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक) करौली और नारी सेमरी मेला का आयोजन किया जा रहा है । इस मेला में दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्रारा 18477/18478 पूरी –योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस एवं 18237/ 18238 कोरबा-अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है । 

                                                    **********

     

———-

  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच