स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया विज्ञापन, शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, 6 मई से भरे जाएंगे आनलाइन आवेदन

रायपुर, छत्तीसगढ़ में युवाओं की बेरोजगारी हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है। वहीं अब युवाओं के हित में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती को लेकर विज्ञापन जारी किया है। जानकारी के अनुसार 12 हजार 489 शिक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी। वहीं 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक तथा 432 व्याख्याता के पदों पर सीधी भर्ती होगी। भर्ती के लिए 6 मई यानी शनिवार से आनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे। इसके साथ ही भर्ती के लिए व्यापम द्वारा परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा की तिथि व्यापमं की ओर से अलग से जारी किया जाएगा।

इसी के साथ बिजली विभाग, जल संसाधन, वन विभाग समेत विभिन्न विभागों और जिलों में भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने पहले ही कहा था कि आरक्षण विवाद थमते ही भर्तियां होंगी। लिहाजा सरकार ने युवाओं के लिए भर्ती का रास्ता खोल दिया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश में चयन व नियुक्ति की प्रक्रिया जारी रखने के बाद बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश जारी किया था। इसी के साथ नई भर्तियां और पहले से अटकी नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है।

सरगुजा-बस्तर में नियुक्त होंगे व्याख्याता

विभाग ने सरगुजा और बस्तर के लिए व्याख्याता के रिक्त 432 ई और टी संवर्ग में भर्ती करने का निर्णय लिया है। इनमें वाणिज्य के 66, गणित के 147 और भौतिकी विषय के 219 पद शामिल हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग में इन पदों पर भर्ती

पदनाम रिक्त संख्या योग्यतासहायक शिक्षक 6,285 12वीं उत्तीर्ण, डीएलएड व टीईटी शिक्षक 5,772 स्नातक, बीएड व टीईटी व्याख्याता 432 स्नातकोत्तर, बीएड

यहां देखें आवेदन की प्रक्रिया

व्यापमं के अध्यक्ष डा. आलोक शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभाग ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। व्यापमं की वेबसाइट पर विज्ञापन जारी किया जा रहा है। इसमें विस्तृत जानकारी मिलेगी। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र व्यापमं की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर छह मई 2023 को प्रातः 10 बजे से आनलाइन भर सकेंगे। आवेदन का कोई शुल्क नहीं लगेगा। विज्ञापित पदों की आवश्यक अर्हताएं, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम पदों का आरक्षण संबंधी विस्तृत विवरण और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकरी https://vyapam.cgstate.gov.in एवं https://eduportal.cg.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन देखे जा सकते हैं।

  • Related Posts

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग प्रदेशभर में विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। 8 से 13 मार्च 2026 तक राज्य के सभी 33…

    TRUST; अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, पेंशन, मानदेय, चिकित्सा बीमा पर विचार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विधि एवं विधायी तथा शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल,…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई