स्वास्थ्य कर्मचारी वेतन विसंगति सहित दीगर मांगों पर छह अप्रैल को घेरेंगे स्वास्थ्य भवन, जून में बेमुद्दत आंदोलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रांतीय कार्यालय रायपुर में बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया है कि छह अप्रैल को स्वास्थ्य भवन का एतिहासिक घेराव किया जाएगा। मई माह के अंत तक सभी ब्लाक, जिला और संभाग में पदाधिकारी बैठक व दौरा करेंगे। इसके बाद जून माह के द्वितीय सप्ताह में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।

प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, महामंत्री अश्वनी गुर्देकर ने कहा कि संचालक चिकित्सा शिक्षा कार्यालय में संचालक के साथ 24 फरवरी को हुई। इसमें लगभग 32 मांगों पर सहमती बनी। कार्रवाई का आश्वासन संचालक द्वारा दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

मांगों में वेतन विसंगति, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, ड्रेसर, चतुर्थ श्रेणी एवं अन्य कर्मचारियों की पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान लाभ, विभिन्न संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालयों द्वारा स्टाफ नर्स, नेत्र सहायक अधिकारी, मेडिकल लैब टेक्नोलाजिस्ट, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, एवं संचालनालय स्तर पर नर्सिंग सिस्टर, मैट्रन व अन्य कर्मचारियों की पदोन्नाति एवं समयमान वेतनमान लाभ, स्टाफ नर्स को पूर्व की भांति 3-4 वेतन वृद्धि देने और लाभान्वितों की वसूली पर रोक समेत अन्य मांगे हैं।

बैठक में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रविन्द्र तिवारी एवं प्रदीप बोगी, एसपी देवांगन, सैय्यद असलम, राजेंद्र यादव, अनिल पाण्डेय, अजय परिहार, भूपेंद्र राय, एसएस सोनी, राकेश तिवारी, सतीश पसेरिया, बीके शुक्ला, श्यामाप्रसाद तिवारी, लच्छी तंदन, उमेंद्र पटेल, रविंद्र कंवर आदि शामिल थे।

  • Related Posts

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    0 वैज्ञानिक शाखाकर्तन से गुणवत्ता और आय बढ़ाने पर जोर, बस्तर में नए फड खोले गए  रायपुर, तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 को लेकर समूचे छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की…

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    बिलासपुर, हाथी के हमले से धान उपार्जन केंद्र के एक मंडी प्रभारी की जान चली गई है. इस घटना में उसकी पत्नी और उपार्जन केंद्र में मौजूद दो से तीन…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर