हजारों कर्मचारियों ने तूता में अपनी गिरफ्तारी दी-आप पार्टी ने समर्थन किया-रक्षाबंधन के पूर्व सरकार चर्चा करें

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के आवाहन पर 21 अगस्त से जारी में अनिश्चितकालीन आंदोलन के आज 9 वें दिन हजारों की संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी व महिला नर्सो ने अपनी गिरफ्तारी दी। जेल भरो आंदोलन का नेतृत्व टार्जन गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक संघ, डा इकबाल हुसैन, रीना राजपूत प्रदेश अध्यक्ष नर्स कल्याण संघ, सुमन शर्मा, महासचिव प्रवीण ढीडवंशी

डॉ केशव साहू, डॉ वी के पेंगवार, सहित सभी जिलों के जिला अध्यक्षों ने किया। स्वास्थ्य फेडरेशन के आंदोलन का कर्मचारी नेता एवं आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा, ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र बिसेन, मुकेश राय, राम गुप्ता आदि ने समर्थन किया। श्री झा ने अपने संबोधन में कहा कि गेट पे व वेतन विसंगति की मांग विगत 10 वर्षों से जारी है। भाजपा शासन काल में मांग पूरी न होने पर कांग्रेस सरकार के जिम्मेदार नेताओं ने 2018 में अपने जन घोषणा पत्र में शामिल कर मांग को पूरा करने का वादा किया था। आज 21 अगस्त से जारी 9 दिन के आंदोलन में केवल गिरफ्तारी, एस्मा आदि दमनात्मक कार्यवाही चल रही है, जो निंदनीय है। जिला व पुलिस प्रशासन राहुल गांधी के प्रवास व राष्ट्रपति के प्रवास के कारण आंदोलन को कुचलना का प्रयास कर रहे हैं।

श्री झा ने कहा राहुल गांधी एवं राष्ट्रपति को भी यह संज्ञान होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है। इसलिए यह अनिश्चितकालीन आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। आज की गिरफ्तारी में नारी शक्ति ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। आंदोलनकारियों ने बूढ़ा तालाब धरना स्थल हटाकर तूता धरना स्थल बनाए जाने की निंदा करते हुए सभापति प्रमोद दुबे द्वारा धरना स्थल हटाने के बाद आभार व्यक्त करने वाले होल्डिंग्स पर नाराजगी व्यक्त करते हुए श्री झा ने कहा यदि धरना स्थल हटाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता आभार व्यक्त कर रहे हैं। तो वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस और प्रमोद दुबे को 5 लाख से अधिक कर्मचारी हटाने के लिए कर्मचारियों का आभार व्यक्त करेंगे। चर्चा करने अधिकारियों के न आने से देर रात्रि सूने तूता धरना स्थल में आंदोलनकारी डटे रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAIN; बारिश सी जलाशयों में लबालब पानी, दो साल के मुकाबले बेहतर स्थिति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच सिंचाई जलाशयों में जलभराव की स्थिति इस साल बेहतर है। जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 17 अगस्त 2026…

    JAIL;ओपन जेल में खुलेगा ITI, कैदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण

    0 जेल विभाग और जन शिक्षण संस्थान के बीच हुआ MoU रायपुर, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मुख्यालय और जन शिक्षण संस्थान, रायपुर के बीच 17 अगस्त 2026 को कौशल विकास…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार