हड़ताली बिजली मीटर रीडर एवं पंचायत सचिवों की मांग का आप पार्टी ने समर्थन किया; दोनों संघों से वादाखिलाफी बंद हो

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में पंचायत अधिनियम के अंतर्गत नियुक्त पंचायत सचिव तथा विद्युत मंडल के प्लेसमेंट मीटर रीडर कर्मचारियों ने अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन किया। आंदोलन का आम आदमी पार्टी ने समर्थन करते हुए डंगनिया स्थित विद्युत कार्यालय, तत्पश्चात तूता धरना स्थल नवारायपुर में मीटर रीडर तथा पंचायत सचिवों के आंदोलनकारियों की सभा को संबोधित कर जायज मांगों का समर्थन किया।

  आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू एवं जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि विधानसभा चुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री द्वारा ठेका प्रथा व प्लेसमेंट बंद करने का वादा किया गया था। किंतु आज भी ठेका प्रथा, प्लेसमेंट प्रथा जारी है। विद्युत मंडल के मीटर रीडर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीएस पाटले के नेतृत्व में प्रदेश का 200 करोड़ रुपए बचाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। विद्युत मंडल व प्लेसमेंट के ठेका बिचौलिए के बीच प्रतिवर्ष 200 करोड़ रुपए की क्षति हो रही है। साथी महीने में मात्र 15 दिन काम लिया जाकर 15 दिन घर बैठा दिया जाता है, जबकि विद्युत प्रवाह 12 महीना तीसों दिन जारी रहता है।

इसी प्रकार पंचायत सचिव प्रदेश अध्यक्ष तुलसी प्रसाद साहू के नेतृत्व में शिक्षाकर्मियों की भांति पंचायत सचिवों को भी पंचायत अधिनियम से मुक्त कर शासकीयकरण किए जाने की मांग की जा रही है। आम आदमी पार्टी के नेता विजय कुमार झा उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने संबोधित कर जायज मांगों को पूरा करने, वादाखिलाफी तत्काल बंद करने, की मांग की है। श्री झा ने अपने संबोधन में कहा कि इसके पूर्व एमडी श्री राजीव रंजन छत्तीसगढ़ से बिहार जाकर विधायक बने। वर्तमान एमडी मनोज खरे  से प्लेसमेंट समाप्त करने, पूरे महीना काम लेने, नियमितीकरण की मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। लेकिन वार्ता विफल रही तथा वे 4 महीने बाद निर्णय लेने की बात करते रहे। स्पष्ट है 4 महीने में सरकार को हराने की जिम्मेदारी भी ऐसे ही अधिकारियों की होगी। पार्टी नेताओं के साथ वरिष्ठ नेता जेड हैदरी, वीरेंद्र पवार, पदुमन शर्मा, संजय गभेल, विकास दास मानिकपुरी ने आंदोलन का समर्थन किया।

  • Related Posts

    PHED; लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के साथ पदस्थापना आदेश जारी, 15 दिनों में ज्वाइनिंग के निर्देश

    रायपुर. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल अभियंता और 10 विद्युत/यांत्रिक अभियंता शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा…

    CGHB; नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का आज होगा शुभारंभ,मंत्री ओपी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन

    रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी 25 अगस्त को…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….