27 करोड़ के यूनीपोल घोटाले में महापौर ढेबर ने 17 बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट

रायपुर,  महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर नगर निगम में हुए 27 करोड़ के यूनीपोल घोटाले के मामले में अधिकारियों को आड़े हाथ लिया है। इस मामले की जांच के लिए गठित छह सदस्यीय टीम की सोमवार को हुई पहली बैठक में उन्होंने अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर 17 बिंदुओं पर जवाब मांगा है। उन्होंने रिपोर्ट आते ही बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

बता दें कि पिछले दिनों यूनिपोल घोटाला सामने आया था। आरोप है कि निगम के अधिकारियों ने महापौर को अंधेरे में रखते हुए विज्ञापन एजेंसियों से मिलीभगत कर जहां इच्छा हुई, वहां दैत्याकार यूनिपोल खड़े कर उस पर होर्डिंग तान दिए। इसके लिए बकायदा टेंडर निकाला, जिसकी भनक महापौर से लेकर किसी जनप्रतिनिधि, यहां तक कि कलेक्टर को भी नहीं लगने दी।यूनिपोल घोटाले को लेकर निगम की सियासत गरम है।

विपक्ष लगातार हमले कर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों की इस कारगुजारी की पोल महापौर ढेबर ने खोलकर सार्वजनिक किया है। महापौर का कहना है कि उनकी जानकारी के बगैर अधिकारियों ने होर्डिंग के टेंडर निकालने के साथ ही मनमाने तरीके से रेट दिए। यही नहीं, माता सुंदरी स्कूल के पास चौराहे का भी निर्माण करवा दिया। चौराहे का निर्माण किसने कराया, ठेकेदार कौन है, इसकी जानकारी भी किसी को नहीं दी गई। महापौर ने इस मामले में केस दर्ज कराने के साथ ही चौराहे को तोड़ने का आदेश दिया है।

निविदा में हुई गड़बड़ी

यूनिपोल घोटाला जांच समिति की बैठक में दो अपर आयुक्त, राजस्व अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, एमआइसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा, सहदेव व्यवहार, अंजनी विभार सहित छह सदस्यीय टीम शामिल रही। बैठक में महापौर ढेबर ने यूनीपोल और स्मार्ट टायलेट की निविदा में हुई गड़बड़ी को लेकर 17 बिंदुओं पर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि महापौर ने पहले ही बताया था कि यूनीपोल और स्मार्ट टायलेट की निविदा में हुई गड़बड़ी से नगर निगम को करीब 27 करोड़ के राजस्व के नुकसान का अनुमान है।

  • Related Posts

    PHED; लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के साथ पदस्थापना आदेश जारी, 15 दिनों में ज्वाइनिंग के निर्देश

    रायपुर. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल अभियंता और 10 विद्युत/यांत्रिक अभियंता शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा…

    CGHB; नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का आज होगा शुभारंभ,मंत्री ओपी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन

    रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी 25 अगस्त को…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….