10 जनपथ में सोनिया गांधी से मिले टीएस सिंहदेव;15 मिनट तक हुई चर्चा से राजनीति सरगर्म

रायपुर, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की है। दिल्ली के दस जनपथ में हुई इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक तकरीबन 10 से 15 मिनट तक सोनिया गांधी और मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच चर्चा चली। इससे एक बार फिर राजनीति सरगर्म हो गई है।

छत्तीसगढ़ में यह चुनावी साल है और ऐसे में तमाम राजनीतिक गुणा-भाग के लिए प्रदेश के कई दिग्गज कांग्रेसी नेता दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। हालांकि इसे एक इसे एक सामान्य मुलाकात कहा जा रहा है लेकिन चुनाव से पहले टीएस सिंहदेव अगर सोनिया गांधी से मुलाकात करते हैं तो इसके सियासी मायने निकाले ही जाएंगे। हालांकि शाम को जब सिंहदेव रायपुर पहुंचेंगे तब वही बेहतर बता पाएंगे कि आखिर क्या बात हुई?

चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर टीएस सिंहदेव ने क्या कहा था ?

इस साल के अंत में चुनाव हैं लेकिन चुनाव से पहले मंत्री टीएस सिंहदेव के एक बयान ने आगामी चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर ही संशय की स्थिति पैदा कर दी थी। सिंहदेव ने कहा था कि चुनाव लड़े जाने को लेकर उन्होंने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है।

इस बार वैसा मन नहीं है, जैसा हर बार होता था। साल 2003, 2013 और 2018 मे मैंने मन से चुनाव लड़ा था और आगे जो कुछ भी करूंगा लोगों से पूछ कर ही करूंगा। उन्होंने कहा था कि इस बार मेरा मन चुनाव लड़ने को लेकर वैसा नहीं है जैसे पहले हुआ करता था।

  • Related Posts

    BJP; बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया पर फोकस, जिम्मेदारी मिलते ही डिलीट किए अकाउंट, हटाई पुरानी पोस्ट

    0 नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं दीपक मह्स्के नई दिल्ली, बीजेपी की नई टीम में जिस तरह सोशल मीडिया टीम को बढ़ाया गया है उससे ये संदेश…

    STRIKE; JSSC CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी परीक्षाएं होंगी रद्द, छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान

    रांची, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. TDPL एजेंसी के जरिए हुई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार