10 साल पुराना हो गया है आपका आधार कार्ड ?; फ्री में इस तारीख तक करें अपडेट

नई दिल्ली, भारत में आधार कार्ड बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट के रूप में काम आता है। आज के वक्त में आधार कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से भी ज्यादा पुराना है और आपने उसे एक बार भी अपडेट नहीं कराया है तो आपको ये काम जल्द ही करा लेना चाहिए। आप आधार कार्ड को आधार सेंटर या फिर ऑनलाइन भी अपडेट करवा सकते हैं। सरकार ने लोगों को आधार कार्ड फ्री में अपडेट करने की सुविधा दी है। ये सुविधा 14 जून 2023 तक ही मौजूद है। इसके बाद आपको आधार अपडेट करने के लिए चार्ज देना होगा।

आप इस सुविधा में अपना आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

यहां करवाएं अपना आधार कार्ड अपडेट

आप अपनेआधार कार्ड को myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर भी अपडेट कर सकते हैं। अगर आप कॉमन सर्विस सेंटर या फिर आधार केंद्र के जरिए अपने आधार को अपडेट कराते हैं तो इसके लिए आपको 50 रुपये का चार्ज देना होगा। इसकी जानकारी यूआईडीएआई UIDAI ने करके दी थी। उनके ट्वीट के मुताबिक अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना था और आपने अभी तक उसे अपडेट नहीं करवाया है तो आपको अपना आधार कार्ड पर डेमोग्राफिक डिटेल को जरूर अपडेट करवा देना चाहिए।

14 जून तक फ्री में करें अपडेट

सभी आधार यूजर्स 14 जून तक अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। आप केवल ऑनलाइन ही आधार को अपडेट कर सकते हैं। आप केवल माई आधार पोर्टल के जरिए ही फ्री में आधार अपडेशन का फायदा उठा सकते हैं। अगर आप आधार सेंटर जाकर अपना आधार अपडेट करते हैं तो आपको 50 रुपये की फीस देनी होगी।

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर