12 अप्रैल को बस्तर आएंगी प्रियंका गांधी; आदिवासी महिलाओं से करेंगी बात

रायपुर, नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात के बाद रायपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा 12 अप्रैल को बस्तर के दौरे पर आएंगी। प्रियंका यहां महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौगात दी है। इसको लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बस्तर में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव (CG Assembly Election 2023) को लेकर पार्टी की चुनावी सभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दस अप्रैल को कर्नाटक जाएंगे। इसके बाद 11 अप्रैल को दोनों नेता वायनाड जाएंगे। वहां से प्रियंका गांधी बस्तर पहुंचेंगी और महिलाओं के सम्मेलन में शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका बस्तर की सभा से चुनावी अभियान की भी शुरुआत भी करेंगी। बस्तर की सभी 12 विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक हैं। ऐसे में प्रियंका की सभा को काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले प्रियंका ने रायपुर के जोरा मैदान में 26 फरवरी में सभा की थी।

पार्टी सीडब्ल्यूसी पर गंभीरता से कर रही विचार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता डा चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू के दिल्ली पहुंचने पर बदलाव की अटकलें तेज हो गई थी। राजनीतिक गलियारे में चर्चा थी कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव पर विचार करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। बस्तर सांसद दीपक बैज की मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीर पर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे। इस बीच, मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अभी सीडब्ल्यूसी पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। बाकी बदलाव आगे होगा।

पीएम के नहीं मिलने का समझ सकते हैं मतलब

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा विधायकों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात टलने पर तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डा रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह विधायकों को प्रधानमंत्री से मिलवा नहीं पा रहे हैं, इसका मतलब आप समझ सकते हैं। डा रमन खुद अकेले तो मिल लेते हैं, लेकिन विधायकों से मुलाकात नहीं हो रही है। पीएम मोदी ने भाजपा के सभी 14 विधायकों को पांच अप्रैल को मुलाकात का समय दिया था। कई विधायक मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंच गए, लेकिन सोमवार देर रात पीएमओ ने मुलाकात को निरस्त कर दिया।

  • Related Posts

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    POLITICS; विधायक रिकेश सेन को जान का खतरा, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई, झूठे मामले में फंसाने की थी तैयारी

    दुर्ग, दुर्ग के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग…

    You Missed

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?

    WAR; देशभर में ESMA लागू , मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन संकट की आशंका

    WAR; देशभर में ESMA लागू , मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन संकट की आशंका

    JOBS; SSC CGL के 15,130 पदों पर भर्ती ,12 मार्च तक आवेदन का मौका

    JOBS; SSC CGL के 15,130 पदों पर भर्ती ,12 मार्च तक आवेदन का मौका

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक