SUSPEND; मरम्मत और पुताई के नाम पर 14 लाख की हेराफेरी, PWD के दो अधिकारी निलंबित

महासमुंद, जिले के सरयपाली अनुभाग में लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन एसडीओ शिखा पटेल एवं प्रभारी एसडीओअरविंद किशोर देवांगन को मरम्मत और रंगाई-पुताई के नाम पर 14.28 लाख रुपए की गड़बड़ी करने पर निलंबित कर दिया गया है।

जांच में खुलासा हुआ कि सरायपाली उपसंभाग की तत्कालीन एसडीओ शिखा पटेल ने 1.51 लाख और प्रभारी एसडीओ अरविंद किशोर देवांगन ने 12.77 लाख रुपए के कार्य का माप दर्ज किया था, लेकिन ये कार्य जमीन पर हुए ही नहीं। जिन कार्यों में गड़बड़ी पाई गई, उनमें सरायपाली और मंदिर हाई स्कूल भवनों में प्लास्टर-पुट्टी, ब्लॉक कॉलोनी के क्वार्टरों में पुताई, एसडीओ एग्रीकल्चर क्वार्टर, तहसील कार्यालय और कन्या हाई स्कूल में वॉटर प्रूफिंग शामिल थे। अधिकांश जगह कोई काम हुआ ही नहीं।

जांच में पाया गया कि शासकीय हाई स्कूल, सरायपाली और मंदिर में प्लास्टर व पुट्टी का कार्य नहीं हुआ है। ब्लॉक कॉलोनी स्थित एच टाइप क्वार्टर, एसडीओ एग्रीकल्चर क्वार्टर भवन, तहसील कार्यालय, कन्या हाईस्कूल सरायपाली तथा अन्य क्वार्टरों में भी कार्य नहीं मिला। इसके बावजूद तत्कालीन उपसंभागीय अधिकारी श्रीमती शिखा पटेल द्वारा ₹1.51 लाख और प्रभारी अधिकारी श्री अरविंद किशोर देवांगन द्वारा ₹12.77 लाख के कार्य का माप दर्शाया गया।

जांच में कुल ₹14.28 लाख की राशि का गबन स्पष्ट रूप से पाया गया है। मामले को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। दोनों अधिकारियों का मुख्यालय अब नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय में निर्धारित किया गया है। यह मामला शासन के स्तर पर सख्त कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है!

  • Related Posts

    MEETING; संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के लिए फेडरेशन की जिला रायपुर की बैठक 23 अक्टूबर को

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला इकाई रायपुर द्वारा संबद्ध संगठनों के जिलाध्यक्षों एवं फेडरेशन के समस्त पदाधिकारियों की बैठक 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे छत्तीसगढ़ राजपत्रित…

    FOREST; वन अमले के वेतनमान में सुधार की मांग, राजपत्रित वन अधिकारी संघ ने पीसीसीएफ को सौंपा ज्ञापन

    रायपुर , छत्तीसगढ़ राजपत्रित वन अधिकारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक से सौजन्य भेंट कर वनरक्षक (BFO) से लेकर सहायक वन संरक्षक (ACF) स्तर तक के…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच