POLICE; आरक्षक भर्ती के लिए व्यापम की वेबसाइट में पात्र अभ्यर्थी 15 अगस्त तक करें पंजीयन

रायपुर, रायपुर रेंज अंतर्गत वर्ष 2023-24 की जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया के तहत ज़िला बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, रेल आरक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी चंदखुरी एवं एसएएफ पुलिस मुख्यालय रायपुर में आरक्षक (GD) पद हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूचियाँ जारी कर दी गई हैं।
शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज़ सत्यापन के उपरांत प्राप्त अंकों के आधार पर लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की रोल नंबरवार सूची छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइटwww.cgpolice.gov.inपर अपलोड की गई है।

व्यापमं वेबसाइट पर पंजीयन आवश्यक

लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की वेबसाइट पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। व्यापमं की वेबसाइट पर पंजीयन नहीं कराने वाले अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे शीघ्रता से वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें ताकि वे आगामी चरणों में भाग ले सकें।

  • Related Posts

    MEETING; संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के लिए फेडरेशन की जिला रायपुर की बैठक 23 अक्टूबर को

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला इकाई रायपुर द्वारा संबद्ध संगठनों के जिलाध्यक्षों एवं फेडरेशन के समस्त पदाधिकारियों की बैठक 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे छत्तीसगढ़ राजपत्रित…

    FOREST; वन अमले के वेतनमान में सुधार की मांग, राजपत्रित वन अधिकारी संघ ने पीसीसीएफ को सौंपा ज्ञापन

    रायपुर , छत्तीसगढ़ राजपत्रित वन अधिकारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक से सौजन्य भेंट कर वनरक्षक (BFO) से लेकर सहायक वन संरक्षक (ACF) स्तर तक के…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच