BUILDING; मुख्य न्यायाधीश सिन्हा एक अगस्त को करेंगे नए न्यायालय भवन के निर्माण का भूमिपूजन

0 महासमुन्द के साथ ही सरायपाली एवं बसना में नया न्यायालय भवन बनाया जाएगा

महासमुंद, जिले के 3 नए न्यायालय भवनों का भूमिपूजन और शिलान्यास समारोह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम 1 अगस्त को किया जाएगा. महासमुन्द के साथ ही सरायपाली एवं बसना में नया न्यायालय भवन बनाया जाएगा. भूमिपूजन और शिलान्यास समारोह के लिए न्यायालय भवन में पूरी तैयारी कर ली गई है । इस कार्यक्रम के दौरान नगर के सभी न्यायधीशों के साथ साथ अधिवक्ता भी उपस्थित रहेंगे ।

इस संबंध में महासमुन्द जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया ने बताया है कि महासमुंद में नए पारिवारिक न्यायालय भवन, बसना एवं सरायपाली में नए सिविल न्यायालय भवन के निर्माण किये जाने हेतु 1 अगस्त को नए भवन के निर्माण के पूर्व भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह हेतू मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा व एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश दीपक तिवारी द्वारा प्रातः 09:45 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भूमिपूजन किया जायेगा ।

ज्ञातव्य हो की सरायपाली में न्यायालय भवन का उद्घाटन उच्च न्यायालय के न्यायधीशो द्वारा 1997 में किया गया था । किंतु भवन अत्यधिक जर्जर होने के कारण विगत 2 वर्ष पूर्व नगरपालिका के सांस्कृतिक भवन में अस्थायी तौर पर नया भवन बनते तक कोर्ट लगाया जा रहा है । यह भवन अभी किराए में संचालित है ।

  • Related Posts

    GM; अन्य राज्यों की तर्ज पर वेतन विसंगति दूर करने की मांग, विरेंद्र श्रीवास पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

    *छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी कर्मचारी  संघ का वार्षिक अधिवेशन रायपुर, छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ का वार्षिक अधिवेशन गत दिवस राजधानी रायपुर के एक निजी रिसोर्ट…

    PROTEST; शिक्षा मंत्री आवास के बाहर विद्यामितान शिक्षकों का हल्लाबोल, संविलियन के लिए रात में भी भजन गाकर कर रहे प्रदर्शन

     दुर्ग,  छत्तीसगढ़ में प्रांतीय अतिथि शिक्षक विद्या मितान कल्याण संघ के बैनर तले प्रदेशभर के 1500 से अधिक शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। विद्यामितानों ने आज संविलियन समेत अन्य मांगों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’