STRIKE; कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की बेमुद्दत हडताल शुरु, तहसील दफ्तरों में काम-काज ठप

0 आप का समर्थन-गास मेमोरियल मैदान धरना स्थल बने-विजय झा
रायपुर, छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के तत्वाWAधान में विगत तीन दिनों से जारी निश्चितकालीन तीन दिवसीय आंदोलन 28 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रदेश अध्यक्ष केके. लहरे के नेतृत्व में जारी रहा। सरकार के उदासीन रवैया के कारण कल 31 जुलाई से आंदोलन को अनिश्चितकालीन में बदल दिया गया है। आंदोलनकारी तहसीलदार नायब तहसीलदारों के आंदोलन का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया है।

  17 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी आंदोलन का नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में कर्मचारी नेता एवं आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं लोकसभा उपाध्यक्ष इमरान खान ने समर्थन कर सभा को संबोधित किया। श्री झा ने कहा है कि सीधी भर्ती से 50% एवं तहसीलदार से पदोन्नति में 50% भरे जाने वाले डिप्टी कलेक्टर के पदों को 60-40 किए जाने, ग्रेट पे कम होने से प्रशासनिक कार्य करने में असम्मान जनक स्थिति निर्मित होने, कंप्यूटर, लिपिक,वाहन, प्रोसेस राइटर, तामिली के लिए भृत्य  आदि की सुविधा न मिलने सहित 17 सूत्रीय मांग न्यायोचित है।

श्री झा ने अपने तरफ से एक मांग और जोड़ा कि दोनों पार्टियों की सरकारों ने तूता धरना स्थल को दूर भेजने की निंदा की थी। अब सत्ता में आने के बाद उसे रायपुर काली मंदिर के सामने गांस मेमोरियल मैदान में धरना स्थल घोषित करने की मांग को शामिल किया है। आंदोलनकारी ने सुविधा नहीं तो काम नहीं का नारा बुलंद किया है। अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ होने पर शासन की ओर से सचिव राजस्व विभाग ने चर्चा हेतु आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। कल देर शाम तक चर्चा जारी थी। 

तहसीलदारोंकी हड़ताल से आम जनता हलाकान – भगवानू

राज्य में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों द्वारा जारी हड़ताल के कारण आम जनता को रही परेशानियों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने मुख्यमंत्री से अपील किया है वे इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए तहसील अधिकारियों के हित और जनहित में निर्णय ले, तहसीलदारों की हड़ताल को समाप्त करने के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार करें या फिर जनहित में वैकल्पिक व्यवस्था करें। उन्होंने कहा तहसीलदारों की हड़ताल के कारण छात्र छात्राओं, किसानों और आम नागरिकों के मूलभूत एवं अतिआवश्यक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इस हड़ताल के चलते  आय, जाति, मूलनिवास प्रमाण पत्र, भूमि सम्बन्धी सीमांकन, नामांतरण, बँटवारा तथा अन्य अभिलेखीय कार्य पूर्णतः ठप्प हो गए हैं। अधिवक्ता भगवानू नायक ने इस समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए हस्तक्षेप की माँग की है।

  • Related Posts

    UNION; छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड एवं मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष बने चुन्नीलाल ध्रुव, शुभम सोनी प्रांतीय सचिव निर्वाचित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर चुन्नीलाल ध्रुव एवं प्रांतीय सचिव पद पर शुभम सोनी निर्वाचित घोषित किए गए। इनका दो वर्ष का कार्यकाल होगा।नवनिर्वाचित प्रांतीय…

    GOVT; तीन साल से एक ही जगह जमे अफसर -कर्मी हटाए जाएंगे, सरकारी फरमान जारी

    रायपुर. एक ही जगह पर लंबे समय से जमे अधिकारियों के तबादले करने के निर्देश दिए गाए है.छत्तीसगढ़ शासन ने समस्त विभागों, संभागआयुक्तों और कलेक्टरों समेत अन्य को एक आदेश जारी…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी