140 करोड़ की आबादी और नागरिक अलंकरण  से सम्मानित  व्यक्तित्व….

 भारत के स्वतंत्र होने के आठ साल बाद 1954 से देश में नागरिक अलंकरण पुरस्कार की शुरुवात हुई। तब देश की आबादी 36 करोड़ थी अब 140 करोड़ पहुंच गई है। इस आबादी में  पांच हजार के आसपास व्यक्तियों को नागरिक अलंकरण सम्मान मिला है।

असाधारण सेवा और उच्चतम क्रम के प्रदर्शन के लिए”भारत रत्न” असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए “पद्म विभूषण”, उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए “पद्म भूषण”और प्रतिष्ठित सेवा के लिए “पद्म श्री” सम्मान का निर्धारण किया गया। इन सम्मानों को प्रथम से चतुर्थ श्रेणी का नागरिक अलंकरण पुरस्कार माना गया है।

  1977 से 1980 और 1993 से लेकर1997 की अवधि को छोड़ हर साल  गणतंत्र दिवस के समय नागरिक अलंकरण सम्मान की घोषणा  होती है। इन सम्मानों को देश के राष्ट्रपति के द्वारा निर्धारित तिथि में गरिमामय तरीके से आयोजित किया जाता है।   इन  पुरस्कारों के लिए एक चयन समिति हुआ करती है जिसके अध्यक्ष केबिनेट सचिव होते है।राष्ट्रपति के सचिव सहित पहले 10 सदस्य हुआ करते थे लेकिन अभी 19 सदस्य है।  हर साल के 30सितंबर तक केंद्र राज्य की सरकारों के अलावा सीधे भी आवदेन किया जा सकता है। पहले  केंद्र या राज्य सरकार  के  अलावा सांसद, विधायक भी अनुशंसा करते थे जिसके चलते कई बार अयोग्य व्यक्ति भी सम्मानित हुए है।

देश में सम्मानित व्यक्तियों में केवल चार व्यक्ति भीमसेन जोशी, सत्यजीत रे, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान और भूपेन हजारिका  ऐसे है जिन्हे भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पदम श्री पुरस्कार मिला है। 49 व्यक्तियों को भारत रत्न मिला है। 2024 का भारत रत्न बिहार के दिवंगत मुख्य मंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत मिला है।

 336 व्यक्तियों को पद्म विभूषण सम्मान मिला है। इस वर्ष  वेंकया नायडू, वैजन्ती माला, चिरंजीवी, बिंदेश्वर पाठक और पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण सम्मान मिला है।  1304 व्यक्तियों को पद्म भूषण पुरस्कार मिला है। इस साल सत्रह व्यक्तियों को पद्म भूषण मिला है। फातिमा बीवी, हरमोशी एस कामा, मिथुन चक्रवर्ती, श्रीराम जिंदल, युग लिउ, अश्विन बालचंद मेहता, सत्यव्रत मुखर्जी(मरणोपरांत), राम नाइक, तेजस मधुसूदन पटेल, ओलेंचरी राजगोपाल, डी. ए.एम. इलियास राजदत्त, टोंगन रिपांचे(मरणोपरांत),प्यारेलाल शर्मा, चंदेश्वर प्रसाद ठाकुर, उषा उत्थुप, विजय कांत(मरणोपरांत) और कुंदन व्यास को राष्ट्रपति पद्म भूषण पुरस्कार देंगी। 1954 से लेकर 2024 तक  3442 व्यक्तियों को पद्म श्री पुरस्कार मिला है जिसमे 110 व्यक्ति वर्ष 2024 में सम्मानित हुए है।

 किसी भी नागरिक अलंकरण सम्मान से सम्मानित व्यक्ति को पुरस्कार स्वरूप कोई धन राशि नहीं दी जाती है। जिस व्यक्ति को ये सम्मान मिल चुका है उससे केवल आपराधिक दंड मिलने पर ही राष्ट्रपति वापस ले सकते है। अलंकृत व्यक्तियों का नाम राजपत्र में अधिसूचना के जरिए प्रकाशित होता है। इस कारण विलोपित किए जाने का प्रावधान नही है।

स्तंभकार -संजयदुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर