15 साल पुराने सरकारी वाहन शनिवार से हो जाएंगे कबाड़; शुरू होगी स्‍क्रैपिंग, इन वाहनों को छूट

नईदिल्ली, शनिवार से 15 साल पुराने सभी सरकारी वाहनों की स्क्रैपिग शुरू होगी। इनमें सभी परिवहन निगमों की बसों और निकायों के वाहन शामिल हैं। इस कदम से करीब 9 लाख खटारा और अनुपयुक्त वाहनों से मुक्ति मिलेगी। इनके स्थान पर साफ-स्वच्छ ऊर्जा से संचालित वाहनों को सरकारी बेड़े में शामिल किया जाएगा। केवल रक्षा, आंतरिक सुरक्षा और कानून एवं व्यवस्था में उपयोग किए जा रहे वाहनों को इससे छूट दी गई है। वैसे देश में रजिस्टर्ड वाहन स्क्रैपिग सुविधा केंद्रों (आरवीएसएफ) की कमी इस मुहिम के लिए एक चुनौती बन सकती है। गत वर्ष गडकरी ने 15 साल पुराने सभी सरकारी वाहनों को कबाड़ में तब्दील करने का एलान किया था। निजी वाहनों (गैर परिवहन) की फिटनेस टेस्टिग रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण (15 साल बाद) के समय की जाती है।

अनिवार्य फिटनेस टेस्टिंग 18 माह टली

सड़क परिवहन मंत्रालय ने भारी माल और यात्री वाहनों की रजिस्टर्ड आटोमेटेड टेस्टिग स्टेशनों (एटीएस) में अनिवार्य फिटनेस जांच को 18 महीने यानी एक अक्टूबर 2024 तक टाल दिया है। इसके पहले मंत्रालय ने घोषणा की थी कि एक अप्रैल 2023 से सभी भारी माल तथा सवारी वाहनों की एटीएस के जरिये फिटनेस टेस्टिग अनिवार्य होगी। हालांकि मध्यम श्रेणी के माल तथा यात्री वाहनों और कारों की एटीएस के जरिये अनिवार्य फिटनेस टेस्टिग एक जून 2024 से अनिवार्य होगी।

मेकेनिकल जांच में गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं

मंत्रालय ने कहा है कि देश में एटीएस की तैयारी के मौजूदा स्तर को देखते हुए भारी माल तथा यात्री वाहनों की अनिवार्य फिटनेस टेस्टिग को फिलहाल टालने का फैसला किया गया है। एटीएस में एक वाहन की मेकेनिकल उपकरणों के माध्यम से फिटनेस जांच की जाती है, जिसमें हेरफेर की गुंजाइश नहीं होती है। मंत्रालय ने 2021 में कहा था कि राज्य सरकारों, कंपनियों, संघों को निजी तथा परिवहन वाहनों की जांच के लिए एटीएस खोलने की अनमुति दी जाएगी।

  • Related Posts

    MURDER; एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस…

    CRIME; खुद को बम से उड़ाने की तैयारी में था महापौर का साला,पारिवारिक तनाव बना वजह,रायपुर बम कांड में खुलासा

    रायपुर, राजधानी रायपुर के रावाभाठा वार्ड नंबर 13 में जब एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने ही हड़कंप मच गया। इस मामले में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…